फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़कों व सार्वजनिक जगहों पर दिन भर रहा सन्नाटा, पूरे प्रदेश में लागू रही सख्ती, तस्वीरें

Sun, 12 Jul 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
यूपी में दो दिनों के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में रविवार को सड़कों व सार्वजनिक जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें सूनी रहीं और गिने-चुने वाहन ही चलते हुए दिखाई दिए। हालांकि, बाहर निकलने वालों से पूछताछ की गई और बिना जरूरत बाहर आए लोगों को वापस भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में भी यही हाल रहा। लोगों ने खुद को घरों में कैद रखा। सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। दूध-ब्रेड, सब्जी, किराना और दवा की दुकानें ही खुलीं।
विज्ञापन

3 of 10
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
पुराने लखनऊ का दृश्य। जहां कुछ लोग ही नजर आ रहे हैं।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
शहर में जगह-जगह जरूरी दुकानें खुली रहीं। लखनऊ की सब्जी मंडी का एक दृश्य।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए अब सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को बाजार व मॉल्स बंद रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 10
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
घर से बाहर निकलने वालों से पूछताछ की गई। अस्पताल जाने वालों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी देखा जाए कि अस्पताल में 48 घंटे के लिए ऑक्सीजन का बैकअप मौजूद है या नहीं। (लॉकडाउन का एक दृश्य।)


 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने 11 और 12 जुलाई यानि कल और आज का लॉकडाउन घोषित किया था। इस दो दिवसीय बंदी के पहले दिन शनिवार को लोगों ने खुद को घरों में कैद रखा। वीआईपी और पॉश इलाकों से लेकर घनी आबादी की कॉलोनी व बस्तियों तक शांति रही। (लॉकडाउन का एक दृश्य।)

 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
शहर के प्रमुख बाजार अमीनाबाद में सन्नाटा रहा। नजीराबाद, गुइन रोड, सेंट्रल होटल रोड, मोहन मार्केट, गड़बड़झाला, झंडेवाला पार्क, फतेहगंज, श्रीराम रोड, गणेशगंज, मौलवीगंज और लाटूश रोड जैसे हर वक्त भीड़ से पटे और चहल-पहल वाले इलाकों में एक भी दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
सामाजिक परिवर्तन स्थल का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें