फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में लोगों के लिए राहत का अड्डा बना रिवरफ्रंट, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Apr 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रिवरफ्रंट - फोटो : amar ujala
गर्मियों में पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंचते ही अब  लखनऊ में रिवरफ्रंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए नदी किनारे बनाए गए पार्कों में सुबह और शाम के समय जुटने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिवरफ्रंट - फोटो : amar ujala
रिवरफ्रंट पर बुधवार शाम युवाओं के अलावा परिवार भी घूमते नजर आए। कई परिवार अपने बच्चों के साथ आए तो बुजुर्गों के समूह भी समय गुजारने के लिए पहुंचे। रिवरफ्र ंट की देखरेख कर रहे सहायक उद्यान अधिकारी मो. इमरान का कहना है कि एक साल की मेहनत के बाद अब सभी पार्कों में रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
रिवरफ्रंट - फोटो : amar ujala
हमारी कोशिश है कि रिवरफ्रंट के हर भाग को अलग दिखाया जाए। इसका फायदा यह है कि लोग अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोकेशन पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। बच्चों के लिए लामार्ट बंधा की तरफ बने भाग में हम बड़ा किड्स जोन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यहां क्रिकेट स्टेडियम को भी बेहतर बनाने और सौंदर्यीकरण पर काम चल रहा है।

4 of 5
रिवरफ्रंट - फोटो : amar ujala
दाएं तट पर बिना टिकट घूमने जाएं
रिवरफ्रंट पर अभी एलडीए ने केवल बायें तट पर गोमतीनगर की तरफ ही टिकट लगाया है। वहीं दाएं तट पर अभी भी टिकट की शुरुआत नहीं हो सकी है। इस तरफ भी कई बड़े आकर्षण जैसे किड्स जोन, नवग्रह वाटिका, पुष्प वाटिका, क्रिकेट स्टेडियम बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिवरफ्रंट - फोटो : amar ujala
10 रुपये के टिकट से बाएं तट पर एंट्री
प्रवेश शुल्क लगने की वजह से मरीन ड्राइव की तरफ बायें तट पर प्रवेश के लिए शुल्क 10 रुपये देना होगा। बुजुर्गों के लिए यहां प्रवेश शुल्क माफ रखा गया है। वहीं सुबह के समय घूमने आने वालों के लिए भी टिकट नहीं लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें