नवाबों के शहर का नया आकर्षण बनी 'गंडोला', दूसरे ही दिन उमड़े लोग, तस्वीरें
Tue, 06 Dec 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
गंडोला के लोकार्पण के साथ ही यह लखनऊ में एक नया आकर्षण बन गई। दूसरे दिन इसका मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।
रविवार को सीएम अखिलेश यादव ने इसका लोकार्पण किया अपने परिवार के साथ बोटिंग की थी।
अगले ही दिन सोमवार को बड़ी संख्या में लखनवी जनेश्वर मिश्र पार्क में गंडोला से बोटिंग करने के लिए आए।
लोगों ने देर तक इसका मजा लिया। इससे जनेश्वर मिश्र पार्क में विजिटर्स की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, जिन्हें गंडोला नहीं मिली उन्होंने साधारण बोट में बोटिंग की।
गंडोला, वेनिस की एक नाव को कहते हैं, जिसे यूपी सरकार ने जनेश्वर मिश्र पार्क में बोटिंग के लिए मंगवाई है।
शनिवार और रविवार को विजिटर्स की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।
बोटिंग का मजा लेतीं महिलाएं।
गंडोला से बोटिंग करते विजिटर्स।