अयोध्या पर फैसले के बाद राम की नगरी में सद्भाव की बयार बह निकली। नगर के हिंदू मुस्लिम दोनों ही पक्ष के लोगों ने आपसी भाईचारे का शानदार नजारा प्रस्तुत किया और दुनिया को बता दिया कि अयोध्या में हमेशा से ही दोनों समुदाय के लोग एकता और भाईचारे के साथ रहते आए हैं।
दोनों ही समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिले। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हम सभी को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। दोनों समुदाय आपस में भाईचारे के साथ रहें यही सबसे ज्यादा जरूरी है।