फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना प्रोटोकाल के साथ पूरे प्रदेश में जज्बे और हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरें

Sat, 15 Aug 2020 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के बीच प्रोटोकाल का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश में पूरे जज्बे और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसी तरह सरकारी कार्यालयों में अफसरों व कर्मचारियों ने झंडा फहराया।

लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ कार्यकर्ताओं ने  झंडारोहण कर सभी को बधाई दी।

शहर की ईदगाह पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मुस्लिम भाइयों के साथ झंडारोहण किया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, अधिकारीगण, उपस्थित भाइयों, बहनों, आप सभी को 74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके नेतृत्व में स्वाधीनता का आंदोलन चला था। सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे भारत माता के वीर सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है। हम सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।
 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की ईदगाह पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के साथ मुस्लिम भाइयों ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के कार्यालय पर अफसरों व कर्मचारियों ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
बहराइच के बौंडी थाना परिसर में बाढ़ के पानी के बीच खड़े होकर पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। पुलिसकर्मियों के इस जज्बे की चारों ओर सराहना हो रही है।

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित बौंडी थाना बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद थाने में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का बड़े ही अच्छे ढंग से निर्वहन कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों ने थाने के पानी में खड़े होकर बड़ी ही खुशी और उमंग के साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान गाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है लेकिन राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें