फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Marriage Guidelines : शादी वाले घरों का ये है हाल, घराती-बराती असमंजस में, बोले- मेहमानों को मना करने से होगी बेइज्जती

Mon, 23 Nov 2020 02:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
यूपी मैरिज गाइडलाइंस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बढ़ते कोरोना के चलते शादी के कार्डों की संख्या में कैंची चलने के अंदेशे से घरातियों-बरातियों के साथ वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग असमंजस में हैं। फिलहाल 100 वधू पक्ष और 100 वर पक्ष की ओर से मेहमानों को शामिल करने की अनुमति है। सहालग 25 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक  चलेगी और परिवार इस वक्त आयोजनों की तैयारियों में दिन-रात एक किए हुए हैं। वेडिंग प्लानर, होटलों, बैंड-बाजा और कैटरिंग वालों का कहना है कि छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 35 हजार शादियां 17 दिनों में होंगी। नवंबर की सबसे बड़ी लगन 30 को देव दीपावली के दिन बताई जा रही है। वैवाहिक समारोह में मेहमानों की संख्या को लेकर किस कदर असमंजस में हैं लोग। पेश है एक रिपोर्ट... 


 
विज्ञापन

2 of 9
कांची त्रिपाठी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल 30 फीसदी कार्ड रोक लिए
गोमतीनगर निवासी कांची त्रिपाठी के भाई की शादी एक दिसंबर को है। शहर के एक पांच सितारा होटल में समारोह होना है। कांची कहती हैं कि 70 फीसदी मेहमानों को कार्ड बांट दिया है। 30 फीसदी कार्ड रोक लिए हैं। हां, बुरा तो लग रहा है कि सबको नहीं बुला पाएंगे लेकिन, आदेश आता है तो उसके अनुसार ही चीजों में बदलाव लाना होगा।


 
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Unsplash
विनय खंड निवासी केएस सिंह की बेटी की शादी है। पूरा परिवार रविवार सुबह से परेशान है। बेटी की शादी की तैयारियां, पूजा-पाठ छोड़ यही सोच रहे हैं कि कैसे क्या करेंगे। केएस सिंह कहते हैं कि होटल की बुकिंग है, भुगतान हो चुका है। मेहमानों को मना करने में कितनी बेइज्जती होगी।

 

4 of 9
पीयूष का परिवार - फोटो : अमर उजाला
200 कार्ड बांटे हैं, उसी हिसाब से खर्च किया
चौक निवासी पीयूष के भाई प्रतीक की शादी है। पीयूष बताते हैं कि 200 कार्ड बांटे हैं। सारी व्यवस्थाएं भी उसी तरह से हुई हैं। इतने लोगों के खाने-स्वागत सत्कार का प्रबंध किया है, क्या करें अब, समझ नहीं आ रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कभी क्लाइंट-कैटरर तो कभी फूल मंडी तक दौड़ लगाते बीता दिन
शहर में 200-250 बड़े-छोटे वेडिंग प्लानर हैं। कुछ लोग तो इस कदर ऊहापोह में हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा क्या करें। एचडी डेकॉर के वेडिंग प्लानर हामिद हुसैन कहते हैं कि सुबह से ही फोन घनघना रहे हैं, क्लाइंट लॉन से होटल में शिफ्ट होने की बात कह रहा है तो कभी कैटरर कम संख्या करने पर राजी नहीं है। फूल वाले अलग भड़के हुए हैं। इम्पीरियल इवेंट्स एंड वेडिंग के अंकुर गर्ग कहते हैं कि लॉकडाउन में जीरो कारोबार था। इस सीजन में सबने बुकिंग ली है और बड़ा निवेश करके शादियां प्लान की हैं। स्वागत इवेंट्स के हिमांशु गुप्ता कहते हैं कि सारी योजनाएं धराशायी नजर आ रही हैं, हम कोशिश करेंगे कि शादी सकुशल सम्पन्न हो जाए, हालांकि हालात तनावपूर्ण हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस बार अधिकतर शादियां होटलों में 
होटल हिल्टन के रवि कहते हैं कि शादी की सभी तारीखों में बुकिंग है। बड़ी संख्या में लोगों को मना करना पड़ा, क्योंकि बुकिंग हो चुकी थी। पुरानी व्यवस्था के तहत ही सुरक्षा मानकों का पालन किया है। फिलहाल नया कोई आदेश नहीं है। वहीं, मेरिएट फेयरफील्ड के विक्रम कहते हैं कि सौ लोगों के हिसाब से ही बुकिंग ली है। उत्तर प्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व होटल कारोबारी श्याम कृष्णानी कहते हैं कि  लगभग सभी होटल फुल हैं। लखनऊ में करीब 500 लॉन हैं, इस बार अधिकतर शादियां होटलों में हैं। कई बड़े होटल इस विषय में कुछ बोलने से ही कतरा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कई बड़ी शादियां बड़े होटलों में हैं, साख और खर्च को लेकर वे काफी संवेदनशील हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बैंड-बाजा की बुकिंग होने लगी निरस्त
नरही के बैंड बाजा संचालक सचिन ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे के बाद से लोगों ने बैंड की बुकिंग निरस्त कराना शुरू कर दिया। उनका तर्क था कि जब 50 बाराती ही ले जाने हैं तो 17 बैंड बाजे वालों को कैसे शामिल कर सकेंगे। किसी ने 25 हजार तो किसी ने 35 हजार का पैकेज बुक किया था। 

 

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
200 की बुकिंग घटाकर कर दी सौ
फैजाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के मालिका रवि ने बताया कि कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या सौ होने के अंदेशे के चलते परिवार तनाव में आ गए हैं। 25 से 30 नवंबर की बुकिंग वाले परिवारों ने मेहमानों की संख्या 200 से घटाकर सौ कर दी है। इससे गेस्ट हाउस संचालकों को भी नुकसान होगा।    

 
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
टेंट के कारोबार पर पड़ा असर
आदर्श टेंट एवं कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मीडिया में 100 अतिथियों के शामिल होने की चर्चा से टेंट और सजावटी कारोबार पर भी असर पड़ा है, लेकिन शासन से अभी कोई फरमान नहीं आया है। रविवार को गेस्ट हाउस और होटलों से फोन आए कि अतिथियों की तादाद घटेगी तो शादी पंडाल छोटा बनेगा। इससे कारोबार प्रभावित होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें