फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरा-तफरी के बीच बसों के अंदर व ऊपर बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए यात्री, तस्वीरें

Sun, 29 Mar 2020 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के अवध चौराहे व कई बस अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दिल्ली के आनंद विहार से आए सैकड़ों यात्री घंटों इंतजार के बाद जब बस आई तो जैसे-तैसे सीट पाने के लिए अंदर घुसे। कुछ खिड़की से, कुछ दरवाजे तो कुछ बस के भर जाने के बाद ऊपर बैठ गए।

प्रशासन ने लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया लेकिन यात्रियों की भारी भरकम संख्या के आगे ये इंतजाम कम ही नजर आ रहे थे। पिछले दो दिनों में करीब पांच लाख से ज्यादा यात्री दिल्ली से यूपी में दाखिल हुए। जिनके लिए करीब एक हजार बसों का इंतजाम किया गया। (कानपुर रोड स्थित अवध चौराहे का दृश्य।)
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
ये यात्री लखनऊ से कानपुर, गोरखपुर, फैजाबाद और बस्ती के लिए रवाना किए गए। लखनऊ में उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भी पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
बसों के अंदर सीट पाने की जद्दोजहद में यात्री।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
ऐसे हाल में इन यात्रियों से कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
लोगों को बस, ट्रक व प्राइवेट जो भी वाहन मिले वो उससे कानपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के कामता बस अड्डे का एक दृश्य।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के आईआईएम रोड का एक दृश्य। यहां पर लोगों को जो भी वाहन मिला उससे वो अपने घरों की ओर रवाना हो गए।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
इस तरह बसों में बैठकर घरों की ओर जाना उनके लिए भी खतरे से खाली नहीं है लेकिन इस आपाधापी में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
ये लोग हरियाणा, गाजियाबाद, मुरादाबाद और अन्य शहरों से लखनऊ की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
जिसे जहां भी जगह मिली वो बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें