फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के मंत्री-अफसर सहित आमजनों ने ताली, थाली व घंटी बजाकर जताया मेडिकल वॉरियर्स का आभार

Sun, 22 Mar 2020 08:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लखनऊ में लोगों ने कोरोना वायरस से लड़ने वाले मेडिकल वॉरियर्स का ताली, थाली और घंटी बजाकर आभार जताया। इस मुहिम में यूपी सरकार के मंत्री सहित अफसरों ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉo सतीश द्विवेदी ने अपने परिजनों सहित इस अभियान में हिस्सा लिया।

इसके अलावा, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय व डीएम अभिषेक प्रकाश सहित शहर के हर उम्र के लोग शामिल हुए हैं।

शाम पांच बजते ही लोगों ने अपनी बिल्डिंग की बालकनी में और घरों के बाहर खड़े हुए मेडिकल स्टॉफ और सरकार का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जो भी एहतियात बरते जाने चाहिए वो सभी हमने पहले ही कर लिए हैं। इसलिए घबराने की बिल्कुल भी आश्वयकता नहीं है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। (आगे देखें तस्वीरें...)
विज्ञापन

2 of 12
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ताली व शंख बजाकर आभार जताया।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : amar ujala
गन्ना मंत्री सुरेश राणा अपने परिजनों के साथ।

4 of 12
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन

6 of 12
जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अपने आवास पर।

8 of 12
- फोटो : amar ujala
अलग-अलग सोसाइटी के दृश्य।

9 of 12
लखनऊ के ओमैक्स सिटी का एक दृश्य।

10 of 12
- फोटो : amar ujala
इस दौरान सभी बहुत प्रसन्न नजर आए।

11 of 12
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
लोगों ने शंख बजाकर व धार्मिक टोन बजाकर भी आभार जताया।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : amar ujala
इस मुहिम की नन्ही साथी वान्या।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें