फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनों के लेट होने पर मोबाइल पर आएगा मैसेज, प्लेटफॉर्मों पर की जाएगी ये व्यवस्था

Fri, 22 Nov 2019 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोहरे में ट्रेन के एक घंटे से अधिक लेट होने पर यात्रियों के मोबाइल पर मेसेज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोहरे में ट्रैक मेंटेनेंस और ट्रेनों के सकुशल संचालन को लेकर उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे ने कोहरे से निपटने की योजना तैयार की है, जिसमें सवारी और माल गाड़ी के संचालन को बेहतर किया जाएगा। ट्रेनों के लेट होने पर प्लेटफॉर्मों पर खान-पान के स्टॉलों को खोला जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

रेल लाइनों पर गश्त बढ़ाकर की जाएगी निगरानी

प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके अलावा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त आरपीएफ जवान तैनात किए जाएंगे और रेल लाइनों पर गश्त बढ़ाकर निगरानी की जाएगी। वहीं, पेट्रोलिंग करने वाले रेलकर्मियों को जीपीएस से लैस हैंड-हेल्ड उपकरण दिए जाएंगे।

इससे इमरजेंसी में वे आला अधिकारियों तक  सूचना पहुंचा सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्टेशनों पर कोहरे से लेट होने वाली ट्रेनों की अलग समयसारणी बनाई जाएगी। वेटिंग हॉल में भीड़ के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें