लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12003) में जल्द ही आप हवाई सफर में मिलने वाली सुविधाओं का मजा ले सकेंगे। इसके लिए इस ट्रेन में 10 जून से एक ‘अनुभूति’ कोच लगाया जाएगा। पर, इस कोच में अत्याधुनिक सुविधाओं का मजा लेने के लिए हवाई जहाज से ज्यादा किराया चुकाना होगा। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
2 of 11
money
- फोटो : money
लखनऊ से दिल्ली तक इसका किराया 2,275 रुपये है जबकि यहां से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट का किराया 1,752 रुपये है।
दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में फिलहाल एक अनुभूति कोच ही लगाया जा रहा है। इसे एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगी की जगह लगाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : डेमो
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शताब्दी एक्सप्रेस में फ्लेक्सी प्राइसिंग लागू है। जो ‘अनुभूति’ कोच में बुकिंग कराने पर भी लगेगी। मसलन, जैसे-जैसे सीटों की बुकिंग होती जाएगी, किराया बढ़ता जाएगा। अनुभूति कोच का किराया एगजीक्यूटिव क्लास बोगी के किराए का 1.2 गुना रखा गया है।
4 of 11
- फोटो : डेंमो
गर, 10 जून का टिकट बुक कराया जाता है तो किराया 2,275 रुपये है। इसमें बेस फेयर 1,836 रुपये है। शेष कैटरिंग चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज, जीएसटी व रिजर्वेशन चार्ज है। यह किराया लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमानों से भी अधिक है।
विज्ञापन
5 of 11
डेमो
- फोटो : डेमो
इतना ही नहीं कैटरिंग चार्ज भी 205 रुपये है जो कि चेयरकार से अधिक है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गत 12 जनवरी को दक्षिण रेलवे की चेन्नई से मैसूर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में अनुभूति बोगी लगाई गई थी, जिसका अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी तर्ज पर यह कोच लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
डेमो
- फोटो : डेमो
गोमती एक्सप्रेस भी होगी नए कलेवर में
चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को नए कलेवर में ढाला है। ट्रेन में एलएचबी बोगियां लगाई गई हैं। हालांकि, गोमती अभी निरस्त है। पर, जल्द ही पटरियों पर नए कलेवर में दौड़ती नजर आएगी।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : डेमो
कहां कितनी सीटें खाली
10 जून 11 जून 12 जून
अनुभूति कोच 23 28 28
एग्जीक्यूटिव क्लास 23 23 18
चेयरकार 256 860 858
8 of 11
- फोटो : डेमो
शताब्दी एक्सप्रेस का किराया ( नोटः किराया 10 जून का है और रुपये में है फलैक्सी प्राइसिंग लागू होने के कारण यह सीटों की बुकिंग के साथ बढ़ेगा।)
विमान का किराया
इंडिगो 1,752 रुपये
जेट एयरवेज 1,851 रुपये
गोएयर 1,963 रुपये
विस्तारा 1,946 रुपये
(नोट: किराया 10 जून का है।)
10 of 11
- फोटो : डेमो
ये सुविधाएं होंगी
जीपीएस आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीटों पर एलसीडी स्क्रीन होगी जिसमें ट्रेन की स्पीड भी नजर आएगी, घोषणाएं सुनने के लिए हेडफोन, विमान की तरह ऊपर लगेज रखने की सुविधा, मॉड्यूलर बायो ट्वायलेट, आधुनिक पानी की टोटियां, यूएसबी चार्जिंग प्वॉइंट, खूबसूरत डिजाइन, एलईडी की सुविधा।
‘यात्रियों की सुविधा के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में अनुभूति बोगी लगाई जा रही है। 10 जून से ट्रेन नई बोगी के साथ रवाना होगी, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। उम्मीद है कि यह यात्रियों को खासी पसंद आएगी।’ - जगतोष शुक्ल, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे