फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर दी जा रही इस जानकारी से यात्री उलझन में, सोशल मीडिया पर उठाई समस्या

Wed, 27 Jun 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डेमो
जेट एयरवेज की फ्लाइट मात्र 50 मिनट में लखनऊ से इलाहाबाद पहुंचा रही है, लेकिन इलाहाबाद से लखनऊ वापसी का सफर 1.20 घंटे में पूरा हो रहा है। टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर दी जा रही इस जानकारी से यात्री पसोपेश में हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : डेमो
एक ही रूट होने के बावजूद टाइमिंग में 30 मिनट के फर्क को लेकर टिकट बुक कराने वाले उलझन में हैं। इसकी शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) यानी उड़ान योजना के तहत शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून से लखनऊ से इलाहाबाद के लिए पहली सीधी उड़ान जेट एयरवेज की ओर से शुरू की गई है। हालांकि टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर दी जा रही जानकारी से यात्री कुछ उलझन में हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेमो
अलीगंज निवासी नेहा सिंह ने बताया कि वह मेक माय ट्रिप से बुधवार के लिए इलाहाबाद के टिकट बुक कराने गईं तो चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जेट एयरवेज (9डब्लू 3555) की उड़ान की टाइमिंग सुबह 7.05 बजे की थी। जो 7.55 बजे इलाहाबाद पहुंच रही थी। यानी सफर में कुल पचास मिनट का समय लग रहा था। वहीं, जब इलाहाबाद से लखनऊ वापसी के लिए टिकट बुक कराया तो फ्लाइट (9डब्लू 3556) दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर 1.50 बजे अमौसी पहुंच रही थी। सफर में कुल एक घंटे बीस मिनट का समय लग रहा था, जिससे माथा ठनक गया। 

4 of 8
- फोटो : डेमो
इंदिरानगर निवासी आकाश सेठ ने भी यह समस्या सोशल मीडिया पर उठाई। इस बाबत अमौसी एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि तकनीकी स्तर पर ऐसा संभव नहीं है। दरअसल, विमान का एक रूट तय होता है। तय गति और ऊंचाई पर ही वह उड़ान भरता है। ऐसे में आने व जाने में लगने वाला समय समान ही होगा। टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर गलत फीडिंग हो सकती है, जिसे ठीक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : डेमो
भा रही इलाहाबाद की फ्लाइट
सस्ती होने के कारण लखनऊ से इलाहाबाद की हवाई यात्रा लोगों को खासी भा रही है। जेट एयरवेज के स्टेशन मैनेजर सुनीता शर्मा ने बताया कि एटीआर श्रेणी का विमान इस्तेमाल होता है, जिसमें 72 सीटें होती हैं। सुविधा यात्रियों को पसंद आ रही है। रोजाना करीब साठ लोग यात्रा कर रहे हैं। वापसी की फ्लाइट भी भरी रहती है। लखनऊ से इलाहाबाद की फ्लाइट का किराया 1,385 रुपये है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : डेमो
हफ्ते में तीन दिन है फ्लाइट
लखनऊ से इलाहाबाद की जेट एयरवेज की फ्लाइट गुरुवार, रविवार व मंगलवार को उड़ान भरती है। बढ़ती मांग पर इसे रोजाना किया जा सकता है। इससे यात्रियों व एयरलाइन दोनों को फायदा होगा। हालांकि, जेट एयरवेज अधिकारी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
डेमो
... इधर, 12 हजार पहुंचा जयपुर का किराया
लखनऊ से जयपुर की सस्ती फ्लाइट में सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति है। इसकी 72 सीटें फुल रहती हैं। इसके चलते फ्लेक्सी प्राइसिंग के तहत जयपुर का किराया 28 जून को 12,000 रुपये पहुंच गया है। बता दें कि उड़ान स्कीम के तहत आधी सीटों पर एयरलाइन को सरकार सब्सिडी देती है, जो सस्ती होती हैं। शेष का किराया फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम से तय होता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेमो
सही कराई जाएगी फीडिंग की गड़बड़ी
इलाहाबाद से लखनऊ आने व जाने में 50 मिनट से भी कम समय विमान को लग रहा है। ऐेसे में टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइटों पर फीडिंग गलत भी हो सकती है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। - सुनीता शर्मा, स्टेशन मैनेजर, जेट एयरवेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें