सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के गोमतीनगर स्थित कैंपस में वातानुकूलन के नाम पर हुई फीस बढ़ोतरी के विरोध में अब बच्चों की माताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को स्कूल गेट पर हुए प्रदर्शन में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मौजूद रहीं। दरअसल, स्कूल प्रशासन ने फीस में 20 से फीसदी तक वृद्धि कर दी है। मगर, अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं। अभिभावकों ने फीस वृद्धि वापस करने के लिए सोमवार तक का समय दिया था, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
2 of 4
अभिभावकों ने जताया विरोध
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार सुबह सात बजे से ही स्कूल गेट पर बड़ी संख्या में बच्चों की मम्मियां इकट्ठा हो गईं। वहीं, प्रिंसिपल ने अभिभावकों से दो टूक कह दिया कि फीस वृद्धि वापस नहीं होगी। हंगामे और प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी राजशेखर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि इस साल स्कूल प्रशासन ने 20 से 50 फीसदी तक फीस बढ़ाई है। इसकी वजह स्कूल कैंपस का वातानुकूलित होना बताया जा रहा है। जबकि अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल डवलपमेंट चार्ज ले रहा है तो वातानुकूलित करने के नाम पर फीस में बढ़ोतरी कैसे कर सकता है। स्कूल प्रशासन ने सेकंड गर्ल चाइल्ड को मिलने वाली ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की छूट भी इस साल समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
3 of 4
अभिभावकों ने जताया विरोध
- फोटो : Amar Ujala
लेट फीस भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। इन्हीं सब मांगों को लेकर पिछले सोमवार को भी अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने 11 अप्रैल तक का समय मांगते हुए मामला प्रबंध समिति के सामने रखने को कहा था।
सोमवार सुबह अभिभावकों के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से पुलिस तैनात थी। गेट पर एक हजार से ज्यादा अभिभावकों के जमा होने के बाद 15 अभिभावकों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया गया। प्रिंसिपल ने अभिभावकों से साफ कह दिया कि बढ़ी फीस वापस नहीं होगी। वहीं, मामला गरमाने पर जिलाधिकारी ने समिति बनाकर जांच करवाने की बात कही है।