यूपी विधानसभा सत्र के पहले विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन का सीन ऐसा था कि जैसे बच्चे आपस में लड़ गए हों या कोई गेम चल रहा हो। देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
विधानसभा
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को भले ही सभी दलों के लोगों को बुलाकर सत्र को सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया हो लेकिन सत्र की शुरूआत में ही हंगामे और अभद्रता का जो नजारा दिखा वो वाकई शर्मनाक था।
विज्ञापन
3 of 8
विधानसभा
हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने जब सर्वदलीय बैठक की तो विपक्ष ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था। वहीं मुख्यमंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा थाकि उनकी पार्टी विधानसभा में रचनात्मक बहस को बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग करेगी। लेकिन आज सदन का नजारा कुछ और ही रहा।
4 of 8
विधानसभा
बता दें कि यूपी की 17वीं विधानसभा के गठन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुए सत्र में जमकर हंगामा हुआ। राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
विधानसभा
सपा विधायकों ने सीटी बजानी शुरू कर दी वहीं कागज के गोले बनाकर राज्यपाल पर फेंके जाने लगे। इस बीच राज्यपाल के बगल में खड़े मार्शल तख्ती से इन गोलों को ऐसे हिट करते दिखे जैसे टेनिस या बैडमिंटन का गेम चल रहा हो।
विज्ञापन
6 of 8
विधानसभा
हालांकि राज्यपाल बिना प्रभावित हुए अभिभाषण पढ़ते रहे। इस अभिभाषण में नई सरकार की नीतियां थीं जिसे विपक्ष दबाना चाहता था।
विज्ञापन
7 of 8
विधानसभा
सपा, कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने एक सुर में हंगामा शुरू किया। सपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे और सरकार विरोधी पोस्टर लहराई।
हालांकि विधानसभा के लिए इस तरह का हंगामा कोई नई बात नहीं है लेकिन अखिलेश जैसे युवा नेता विपक्ष में है तो गंभीरता की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह भी अपनी टीम का उत्पात देखकर मुस्कुराते नजर आए।