उधर, एडीएम पश्चिम व प्रभारी हुसैनाबाद ट्रस्ट संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि इमामबाड़ों में पर्यटकों को मर्यादित परिधानों में ही प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में सभी सुरक्षाकर्मी ध्यान देंगे। वहीं, बेगमात राय फैमली ऑफ अवध की अध्यक्ष फराहना मालिकी ने डीएम के उक्त आदेश का स्वागत किया है।