फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर अब खुद ही आएगा घर पर, सिर्फ करना होगा इतना सा काम

Mon, 17 Sep 2018 08:42 AM IST
सोनम तिवारी दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
beauty
हर स्त्री सुंदर दिखना चाहती है और इसके लिए तमाम जतन भी करती है। लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी खूबसूरती के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है। वर्किंग हों या घरेलू महिलाएं, ब्यूटी पार्लर तक जाने का समय नहीं निकाल पा रही हैं। ऐसे में अगर ब्यूटी पार्लर खुद ही आप तक पहुंच जाए तो कैसा रहेगा। आश्चर्य हुआ न... पर इस बात को सच कर दिखाया है लखनऊ के पंकज कुमार गुप्ता ने।आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें कैसे-
विज्ञापन

2 of 9
salonline - फोटो : amar ujala
एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए करने वाले पंकज ने घर पर ही ब्यूटी पार्लर सेवा देने की शानदार पहल की है। इसके तहत ब्यूटीशियन खुद ही महिला ग्राहक के घर पहुंचकर उनकी खूबसूरती निखार रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
salonline - फोटो : amar ujala
salonline के नाम से ये सेवा पूरे लखनऊ में उपलब्ध है। जब भी आपको थ्रेडिंग, फेशियल, पेडीक्योर, मेनीक्योर, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप समेत कुछ भी ब्यूटी सर्विसेज लेनी हो तो सिर्फ एक कॉल या फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो भी समय आपकी सहूलियत के अनुसार हो, वह बताएं और फिर बस ब्यूटीशियन उस समय आपके दरवाजे पर होगी। 

4 of 9
salonline - फोटो : amar ujala
इस वेबसाइट और नंबर पर करें कॉल 
पंकज बताते हैं कि कस्टमर को जब भी ब्यूटी पार्लर की आवश्यकता लगे तत्काल मोबाइल नंबर 7236851999 डायल करें या फिर www.salonline.in पर रजिस्ट्रेशन कराएं। जो भी सुविधाएं लेनी हों और जिस ब्यूटी प्रोडक्ट के ब्रांड की लेनी हो, वह बताने पर आपको उनका मूल्य बता दिया जाएगा और फिर समय के हिसाब से बुकिंग हो जाएगी। ब्यूटीशियन के घर आने पर यदि कभी कुछ अन्य सेवाएं लेने की भी इच्छा हो तो कोई दिक्कत नहीं। आपको वे सेवाएं आसानी से मिल जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 9
salonline - फोटो : amar ujala
मार्केट प्राइस से सस्ते दरों में ही उपलब्ध
कंपनी के ओनर पंकज कुमार कहते हैं कि सलूनलाइन अपने कस्टमर को बाजार मूल्य से काफी सस्ते दामों में ही सेवाएं उपलब्ध कराता है। चाहे ब्राइडल मेकअप हो या फिर पार्टी मेकअप, सबके रेट अन्य पार्लरों की तुलना में काफी कम हैं। हमारी ब्यूटीशियन काफी एक्सपर्ट्स हैं और व्यवहार कुशल भी हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
beauty
ऐसे आया आइडिया
महिलाओं का ऑनलाइन पार्लर चलाने का आइडिया पंकज को नाई की दुकान पर आया। पंकज कहते हैं कि एक बार जब वे बाल कटाने के लिए नाई की दुकान पर पहुंचे तो वहां पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान उन्हें ये महसूस हुआ कि महिलाओं को भी ऐसी ही दिक्कतों का सामना पार्लर में करना पड़ता होगा। इससे निपटने के लिए क्यों न घर पर ही पार्लर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। और फिर यहीं से शुरू हो गया नया कारवां। 
विज्ञापन

7 of 9
beauty
आसान नहीं था ये सफर
महिलाओं का ब्यूटी पार्लर चलाना पंकज के लिए आसान नहीं था। इसके पीछे संघर्ष और मेहनत की बड़ी दास्तां है। पंकज कहते हैं कि जब उन्होंने अपने प्लान के बारे में घर वालों से चर्चा की तो उन्हें बहुत डांट पड़ी लेकिन, फिर घर वाले मान गए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की ब्यूटीशियन नाजिमा खान से संपर्क किया। पंकज ने बताया कि पहले तो मेरा प्लान सुनकर उन्होंने भी मुझसे बात करने पर मना कर दिया लेकिन किसी तरह वे मान गईं। इसके बाद नाजिमा ने ही उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स और इससे जुड़ी तमाम सेवाओं के बारे में पंकज को समझाया। ये सीख पंकज के लिए सार्थक साबित हुई।

8 of 9
beauty
पंकज ने बताया कि जब लखनऊ में ब्यूटीशियन खोजने की बात आई तो बहुत दिक्कतें हुईं। मैं बड़े पार्लर के बाहर घंटों खड़े होकर ब्यूटीशियन्स का इंतजार करता। उनके निकलते ही बात करने की कोशिश करता तो कई बार बहुत अपमान झेलना पड़ता। रिश्तेदारों समेत कई लड़कियों के बहुत बुरे-बुरे ताने भी सुनने पड़े लेकिन पंकज अपने लक्ष्य से नहीं डिगे। धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए और अब कस्टमर्स के दिलों में सलूनलाइन ने जगह बना ली है।
विज्ञापन

9 of 9
salonline - फोटो : amar ujala
एक मार्च  2017 को पंकज के घर से ही शुरू होने वाले सलूनलाइन पार्लर का अब लखनऊ के नए हाईकोर्ट के पास मुख्य ऑफिस है। यहां कई महिला कर्मचारी उनके इस काम में सहयोग दे रही हैं। पंकज कहते हैं कि जल्द ही ये सुविधा हम अन्य शहरों में भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें