बीकेटी में सीतापुर रोड पर साढामऊ अस्पताल के सामने बुधवार की शाम पर सड़क पर खड़ी कार में बेकाबू कंटेनर ने ठोकर मार दी। हादसे में बीटेक छात्र व छात्रा जख्मी हो गई। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा में भर्ती कराया। वहां इलाज दौरान छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
हादसे बाद भाग रहा कंटनेर नंदना गांव पास डिवाइड पर चढ़ गया। जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, विकासनगर निवासी अभय कुमार मिश्रा बीकेटी स्थित निजी कालेज में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र था।
विज्ञापन
3 of 6
बुधवार सुबह सहकर्मी छात्रा दिशा मिश्रा को कार में बिठाकर कालेज पेपर देने आ रहा था। साढ़ामऊ अस्पताल के पास कार खड़ी करके वह कुछ बात कर रहे थे। तभी बेकाबू कंटनेर ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे कार सड़क किनारे गड्डे में पलट गई।
4 of 6
पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को साढामऊ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक अभय को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज दौरान छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
हादसा करके भाग रहा कंटेनर नंदना गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। कंटेनर को छोड़ चालक मौके से फ रार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बेटे की मौत की खबर पाकर परिजन ट्रॉमा पहुंच गए थे।
मां शोभा मिश्रा ने बताया दो माह पहले पति को खोया था। पति को खोने के गम को वह भूला नहीं पाई थी कि दर्दनाक हादसे में उनके इकलौते बेटे को भी छीन लिया। मृतक की एक छोटी बहन नेहा हैं। (हादसे के बाद खड़ा कंटेनर।)