फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गैस रिफिलिंग से लखनऊ में भीषण आग, जिंदा जल गया मासूम, 25 झोपड़ियां खाक

Mon, 16 Apr 2018 02:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आग - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड में वेब मॉल के पीछे बेहननपुरवा इलाके में अवैध रिफिलिंग ने एक मासूम की जान ले ली। झोपड़ी के अंदर चाय की दुकान की आड़ में अवैध रसोई गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। रविवार की दोपहर चाय बनाने को जल रहे स्टोव से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते सात-आठ धमाके हुए, आसपास की 25 झोपड़ियां जल गईं और एक झोपड़ी में सो रहा तीन साल का देव उसमें जिंदा जल गया। पुलिस को देर शाम एक और बच्चे के लापता होने की सूचना मिली।

पांच दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में करीब दो घंटे लग गए। हादसे से लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। मासूम के शव को ले जाती पुलिस को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। वहीं हादसे के बाद से अवैध रिफिलिंग करने वाला धर्मराज फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर विभूतिखंड बृजेश कुमार राय के मुताबिक, रविवार दोपहर तीन बजे के करीब बेहननपुरवा में एक झोपड़ी में एक-एक कर हुए कई धमाकों के साथ उठीं आग की लपटों ने आसपास की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। तीन साल का देव इन्हीं में से एक झोपड़ी में सो रहा था। आग बुझाने के बाद उसका शव मलबे में मिला। देव का पिता मुकेश दुकान लगाता है और मां माया उर्फ मनीषा चौका बर्तन का काम करती है। जिस वक्त हादसा हुआ, दोनों काम पर गए हुए थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक, रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ और चाय बनाने को जल रहे स्टोव से निकली चिंगारी हादसे का कारण बनी। हादसे के बाद धर्मराज कुछ छोटे सिलिंडर समेट कर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
आग - फोटो : amar ujala
चारों तरफ मची चीख-पुकार
मलबे में मासूम का जला हुआ शव देखते ही माया बेहोश हो गई। दहशत इतनी थी कि चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आग बुझने के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। झुलसा शव देख सभी का दिल दहल गया। (बेटे की मौत की बात सुनकर चीख पड़ी मां।)

...तो पुलिस को था बड़े हादसे का इंतजार
स्थानीय लोगों का आरोप है धर्मराज इलाके में चाय दुकान की आड़ में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग करता है। वह पिछले एक दशक से अवैध कारोबार कर रहा। कई बार छोटे-छोटे हादसे हो चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार विभूतिखंड पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 5
दहशत : तेज धमाके से दहला इलाका
रविवार की दोपहर इलाके में तेज धमाका हुआ, अभी लोग कुछ समझते ही आग की लपटें व धुआं निकलने लगा। एक-एक कर करीब छह-सात धमाके हुए। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास करीब आधा किलोमीटर तक सुनाई दिया। लोग धमाके की आवाज की तरफ भागे। तो पूरी झुग्गी बस्ती धू-धू कर जल रही थी।

4 of 5
सभी अपनी जान बचाकर भागे, भूल गए देव को
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुकेश और माया काम पर गए थे। झोपड़ी में छोटा बेटा देव सो रहा था। जबकि बड़ा बेटा बाहर खेल रहा था। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस अफरा-तफरी में किसी को मासूम देव की याद नहीं आई। जब आग की लपटें तेज होने लगी तो देव की तलाश भी शुरू की गई। इसी बीच बड़ा बेटा तो लोगों को मिल गया, लेकिन छोटे का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत बच्चे के परिवारीजनों को सरकार की तरफ से 4 लाख की मदद
राज्य सरकार ने विभूतिखंड में मॉल के पीछे लगी आग में जिंदा जले मासूम के परिवारीजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जिला प्रशासन को दुर्घटना से प्रभावित पीड़ितों की देखरेख, राहत व चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें