फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर टुंडे कबाबी की दुकान पर बवाल व मारपीट करने वाला एक गिरफ्तार, सीसीटीवी की मदद से हो रही तलाश

Sat, 26 Dec 2020 04:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के नावेल्टी सिनेमाघर के बगल में स्थित टुंडे कबाबी की शॉप पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया और दुकान में मारपीट के बाद तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दबंगों ने दबंगई की। दबंगों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की जबकि वहीं मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। दुकान मालिक का आरोप है कि आरोपी अक्सर रंगदारी मांगते हैं। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि, मामले में बरती गई लापरवाही को देखते हुए चौकी इंचार्ज कपूरथला राजेश कुमार का प्रशासनिक आधार पर पूर्वी जोन ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं, चौकी इंचार्ज कपूरथला व प्रभारी निरीक्षक अलीगंज फरीद अहमद के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी का नाम हिमांशु हरजानी है। फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आरोपी का कहना है कि दुकान के कर्मचारी के गाली देने पर सारा विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें