फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिवसेना अपने लोगों को बम बांधकर पाकिस्तान क्यों नहीं भेजती'?

Wed, 28 Sep 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तानी कलाकारों के पूरे देश में हो रहे विरोध पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओमपुरी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पाक कलाकारों को देश से भगाना कोई बदला नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
अगर शिवसेना बदला ही लेना चाह रही है तो अपने कार्यकर्ताओं को मानव बम बनाकर पाकिस्तान क्यों नहीं भेज देती? ओमपुरी अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधीगीरी’ के प्रचार के सिलसिले में सोमवार को नगर में थे।
विज्ञापन

3 of 6
उड़ी हमले  पर फिल्म अभिनेता कहा कि क्या आपको लगता है कि 15-20 पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर या उन्हें भगाकर हमने बदला ले लिया? उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध की जगह सरकार पर जोर डालना चाहिए कि हमारे जितने सैनिक मरे हैं, हमें भी उतने ही उनके फौजी चाहिए।

4 of 6
ओमपुरी ने कहा कि ऐसा हमला पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी पूरी दुनिया ने देखा है कि मुंबई में क्या हुआ, हमारी संसद पर कैसे हमला हुआ, सीरियल बम ब्लास्ट हुए, पठानकोट में हमला हुआ, लेकिन मैं अभी एक बात कहता हूं कि मैं छह बार पाकिस्तान जा चुका हूं। वहां के लोगों में कोई नफरत नहीं है। वहां के आम आदमी में भारतीयों के प्रति इतनी प्यार और मोहब्बत है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

5 of 6
एमिटी में किया ‘गांधीगीरी’ फिल्म का प्रचार
ओमपुरी ने सोमवार को एमिटी विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में अपनी फिल्म ‘गांधीगीरी’ का प्रचार किया। इस दौरान फिल्म के निर्माता  प्रताप सिंह यादव, अभिनेत्री मेघना हलदार व अन्य कलाकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने बताया कि यह फिल्म आज के समय में भी गांधी के विचारों की प्रासंगिकता बताती है, लेकिन यह कोई उपदेशात्मक फिल्म नहीं है। इसमें मनोरंजन के तत्व भी हैं। मेघना ने बताया कि यह मेरी पहली हिंदी फिल्म है। इसके पहले कई बांग्ला फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें