प्रदेशभर से लखनऊ में जुटी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की वजह से लखनऊ की सड़कों भयंकर जाम लग गया। मंगलवार सुबह लक्ष्मण मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र हो गया और प्रदर्शन कर रही कार्यकर्त्री विधानसभा पहुंच गईं। महिला पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्त्रियों ने उन्हें लाठी लेकर खदेड़ लिया। इसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल उन्हें रोकने पहुंचा। वर्कर्स ने उन पर पथराव कर दिया तो पुलिस ने भी लाठी चलाई।
विज्ञापन
2 of 7
आंगनवाड़ी
- फोटो : amar ujala
सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्त्रियां लखनऊ में इकट्ठी हुई हैं। इन कार्यकर्त्रियों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
सड़कों पर प्रदर्शन से हजरतगंज, लोरेटो, सीएम आवास, अमीनाबाद, चारबाग, राजभवन, सिकंदरबाग, बर्लिंग्टन सड़कों पर जाम लग गया।
4 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन के बीच स्कूलों की छुट्टी हो गई जिससे बच्चे काफी देर गर्मी और धूप में जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
5 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन कर रही कार्यकर्त्री विधानसभा के बाहर पहुंच गई और वहां नारेबाजी की।
विज्ञापन
6 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्त्रियों को महिला पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें लाठी लेकर दौड़ा लिया।
महिलाओं को संभालने के लिए भारी पुलिस बल पहुंचा। महिलाओं ने उग्र होकर पुलिस पर चप्पले और पत्थर फेंककर भगाना शुरू कर दिए। इसके बाल पुलिस ने महिला कर्मचारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।