सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने से गदगद हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा का आभार जताया। सपा से गठबंधन के सवाल पर मजाक के लहजे में कहा कि अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार हैं, बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अखिलेश की तरफ से तलाक और तलाक पेपर पर हस्ताक्षर होने का ही इंतजार कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि उन पर कई बार हमले हुए थे। अपर मुख्य सचिव गृह को कई बार पत्र भी लिखा था। बदले हालात को देखते हुए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद।