कुछ देर बच्ची को लेकर घर के बाहर टहलता रहा, फिर छत पर पहुंचकर मासूम का मुंह दबाकर हैवानियत शुरू कर दी। इस बीच पेंटर की चाची किसी काम से छत पर आ गईं और बच्ची को हैवान के चंगुल में फंसा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन व रिश्तेदार छत की तरफ दौड़े। बच्ची की हालत देख अधेड़ को पकड़कर लात-घूसों से पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।