फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-इनोवा की भीषण टक्कर, चार की मौके पर ही मौत, चार घायल

Mon, 30 Apr 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रायबरेली हादसा
रायबरेली में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा फुरसतगंज-जायस कोतवाली क्षेत्र के पास रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
रायबरेली हादसा
पुलिस के मुताबिक कानपुर निवासी एक ही परिवार के सात लोग इनोवा कार से अमेठी में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। रविवार को देर रात करीब बारह बजे सभी लोग शादी समारोह से वापस कानपुर के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
रायबरेली हादसा
कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर इलाके में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

4 of 5
रायबरेली हादसा
घायलों का इलाज जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। इनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में छत्रपाल (60) पुत्र देवीप्रसाद, रामपाल (55) पुत्र देवीप्रसाद, शांति (50) पत्नी रामपाल व इन्नोवा चालक दीपक तिवारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रायबरेली हादसा
घायलों में सुशीला (20) पुत्री रामपाल, श्रीकृष्ण (45) पुत्र श्रीराम,  हरिप्रसाद उर्फ नन्हू (35) पुत्र रामपाल और श्रवण कुमार (40) पुत्र सियाराम शामिल है। घायलों का इलाजा जिला अस्पताल व लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें