अंतिम संस्कार के लिए पंडित और लकड़ी का शुल्क तय, बोर्ड लगा
बैकुंठधाम पर अंतिम संस्कार कराने वाले पंडों का रेट नगर निगम ने तय कर दिया है। इसे लेकर बोर्ड भी लगा दिया गया है, जिसमें तय रेट से अधिक लेने पर शिकायत के लिए दो अधिकारियों का नंबर भी दिया गया है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अंतिम संस्कार कराने वाले पंडित या लकड़ी के ठेकेदार अधिक पैसा न लें, इसे लेकर वहां पर बोर्ड लगा दिया है।