फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी का वापसी का तत्काल टिकट लखनऊ से बनवाने पर रेलवे ने जारी किए ये निर्देश

Sun, 13 May 2018 02:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : डेमो
लंबी दूरी का वापसी का तत्काल टिकट लखनऊ से बनवाने पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने ये निर्देश जारी किए हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक करके पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : डेमो
मुंबई, बंगलूरू, पुणे, चेन्नई, हावड़ा या फिर अन्य लंबी दूरी के स्टेशनों से लखनऊ वापसी का टिकट लखनऊ से बनवाने पर उसकी जानकारी मंडल कार्यालय को देनी होगी और यात्रियों से पूछताछ भी की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : डेमो
हाल ही में मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी ने मुंबई से वापसी का तत्काल टिकट बनाया था। इस पर आरपीएफ को दलाली की आशंका हुई तो छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी रेलकर्मी फरार चल रहा है। 

4 of 6
- फोटो : डेमो
ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए यह फरमान जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इतनी दूर का टिकट लखनऊ मंडल के लोकेशनों से अगर बनाया जा रहा है तो टिकट यात्री तक कैसे पहुंच रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
ऐसे में टिकट दलाल रैकट के शामिल होने की आशंका है। इसलिए ऐसे स्टेशनों के टिकट बनवाने पर यात्रियों से पूछताछ की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : डेमो
मामला संदिग्ध होने पर पीएनआर, यात्रा तारीख व अन्य जानकारी सहायक वाणिज्य प्रबंधक को तत्काल दी जाए। ऐसा नहीं करने पर बुकिंग ऑफिस रेलकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें