बेटा, तुम सेना में और बड़े अधिकारी बनो
शहीद के पार्थिव शरीर के साथ जम्मू कश्मीर से सूबेदार श्रीचंद्र और नायक सुरेंद्र सिंह नगरी गांव पहुंचे थे। शहीद नीलेश के बेटे अंश ने सेना के दोनों अधिकारियों से फिर अपनी इच्छा दोहराई। कहा, अंकल मैं सेना में भर्ती होकर सौ पाकिस्तानियों को मारकर अपने पापा की मौत का बदला लूंगा। दोनों अधिकारियों ने अंश के सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया। कहा, बेटा तुम्हारे पिता फौज में लांस नायक थे। हम चाहते हैं कि तुम पढ़ लिखकर सेना में उनसे भी बड़े अधिकारी बनो। (शहीद की पत्नी व बच्चे को ढ़ाढस बंधाती डीएम संगीता सिंह।)