बर्फबारी, बारिश के बाद पहाड़ों से आती बर्फीली हवा ने सुबह और रात को गलन बढ़ा दी है। दोपहर में गुनगुनी धूप के बावजूद हवा के झोंके सिहराते रहे। बर्फीले झोंकों से पारा 11 डिग्री के नीचे जा पहुंचा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये गिरावट बीते तीन दिनों के मुकाबले लगभग 5 डिग्री की रही। रात को गलन बढ़ने से बाजारों में लोग अलाव तापते नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। चार दिनों में बढ़े रात के ठंड के तेवर तारीख न्यूनतम 16 दिसंबर 10.8 15 दिसंबर 14.2 14 दिसंबर 11.6 13 दिसंबर 15.6