फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्नियाघाट घूमने आए पर्यटकों को जंगली हाथियों ने घेरा, जिप्सी से कूदकर भागे, तस्वीरें

Tue, 17 Dec 2019 02:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी। - फोटो : अमर उजाला
बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल में लखनऊ से पर्यटकों का एक दल घूमने आया था। सोमवार सुबह नौ सदस्यीय पर्यटकों का दल दो जिप्सी पर सवार होकर कतर्नियाघाट के सैर सपाटे को निकला था।

इसी दौरान करीब 15 नेपाली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर बंधे पर आ धमका। सामने हाथियों की चिंघाड़ से सभी पर्यटक दहशत में आ गए। जंगली हाथियों को अपनी ओर आता देख कर जिप्सी से कूदकर पर्यटकों ने अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन

2 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी - फोटो : अमर उजाला
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग को पर्यटन के लिए 15 नवंबर से खोला गया है। इसके बाद से यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। दो दिन पूर्व लखनऊ से पर्यटक हर्ष कुमार त्रिपाठी, विवेक तिवारी, नदीम अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव, सरजू यादव, संजय शरन, अशोक शुक्ला, नितिन त्रिपाठी, विकास सिंह कतर्निया जंगल में घूमने के लिए आये थे। 
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी। - फोटो : अमर उजाला
सभी पर्यटक ककरहा वन्य विश्राम गृह में ठहरे हुए थे। पर्यटकों का कतर्नियाघाट घूमने का मन किया। इस पर सोमवार को सुबह जंगल सफारी की दो जिप्सी पर सवार होकर सभी पर्यटक जंगल के सैर-सपाटे को निकल पड़े।

इस दौरान जैसे ही वे सभी कतर्नियाघाट से जंगल के बीच गुजरने वाले बंधे पर पहुंचे, तभी अचानक करीब 15 नेपाली हाथियों का झुंड बंधे पर आ धमका। 

4 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी। - फोटो : अमर उजाला
हाथियों की चिंघाड़ से सभी पर्यटक दहशत में आ गए। हाथियों को अपनी ओर आता देख गाड़ी के गाइड समेत सभी पर्यटकों ने कूद कर जंगल में दौड़ लगा दी। इसके बाद नेपाली हाथियों का झुंड सभी पर्यटकों को जंगल में भी दौड़ाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्यटकों पर हमला करते हाथी। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के अनुसार हाथी काफी आक्रामक हो गये थे। हाथी सूंड़ से जिप्सी को पलटने का भी प्रयास कर रहे थे। दोनों वाहनों को हाथियों के झुंड ने घेर लिया था। किसी तरह जब हाथी जंगल की ओर वापस लौटे, तब पर्यटकों ने राहत की सांस ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें