लखनऊ के गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित सम्मिट बिल्डिंग में महिलाओं के ग्रुप ने न्यू ईयर पार्टी से धमाल मचाया। महिलाओं के बीच कई थीम प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें ब्यूटीफुल आई का खिताब रूबी झा ने जीता। इसी तरह न्यू ईयर क्वीन ज्योति शर्मा, ब्यूटीफुल मुस्कान मृणालिनी शाही, ब्यूटीफुल फेस अमीषा जैन, बेस्ट बुक में प्रिया ने बाजी मारी। स्नो व्हाइट का टाइटल शालिनी वर्मा को मिला।
ब्यूटीफुल हेयर स्टाइल संतोष और एटीट्यूड गर्ल का खिताब रूबी ने जीता। दी हरियाणा इवेंट्स की रेनू गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में रश्मि, शिखा, दीप्ति, प्रियंका यादव, डॉली रावत, गीतांजलि ने भी कई खिताब अपने नाम किए। (आगे देखें सेलीब्रेशन की तस्वीरें)
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : amar ujala
इस दौरान सबने जमकर मस्ती की और एक दूसरे के साथ सेल्फी ली। बता दें कि इस बार कोरोना के असर के कारण शहर में कम ही जगह पार्टियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : amar ujala
हालांकि, शहर में अब भी लोग कम संख्या में एकत्र होकर पार्टी कर रहे हैं। लोग खुद भी सुरक्षा का ख्याल रख रहे हैं।
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सभी ने एक के बाद एक फिल्मी गानों पर डांस किया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : amar ujala
इस वर्ष नये वर्ष पर ज्यादातर लोग अपने घरों में ही कैद रहे और घर पर ही केक काटकर सेलीब्रेशन किया।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : amar ujala
सभी ने एक-दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी साथ ही ये भी उम्मीद की कि यह वर्ष पिछले वर्ष की तरह नहीं होगा। सबकुछ सामान्य होगा और लोग खुलकर अपनी जिंदगी का मजा ले सकेंगे। हालांकि, उम्मीद भी यही की जा रही है कि जैसे-जैसे वैक्सीनेशन होगा लोगों को राहत मिलेगी और जनजीवन सामान्य होगा।
देश-प्रदेश में मकर संक्रांति से कोरोना टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : amar ujala
पार्टी में थीम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें मस्ती भरे सवाल-जवाब भी किए गए।
8 of 9
- फोटो : amar ujala
आयोजन में इस तरह से सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाए गए थे।