आरती किसी और के साथ बाहुबली देखने गई तो सौरभ के सिर पर खून सवार हो गया, इसके बाद हुआ दिल दहलाने वाला कांड। आगे देखें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 12
मर्डर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मंगलवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पारा इलाके के रामविहार कॉलोनी में रिटायर्ड सूबेदार लालबहादुर सिंह अपनी पत्नी रेनू को लेकर अस्पताल गए थे। लौटे तो उनकी दो बेटियां बेटी आरती (24) और अंतिमा (18) खून से लथपथ हालत में मिलीं। बेटियों को लेकर अस्पताल दौड़े डॉक्टरों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 12
डबल मर्डर
किचन और बरामदे में खून बिखरा था। छोटी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके हाथ में बाल मिले जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि मरने से पहले संघर्ष हुआ होगा। दोनों बेटियों के गले में घाव हैं, माना जा रहा है कि किसी ब्लंट चीज से वार किया गया है।
4 of 12
हत्यारोपी सौरभ
इस हत्याकांड का खुलासा लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार और उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर कर लिया। दोनों बेटियों की हत्या उनके पड़ोस में रहने वाले सौरभ शर्मा ने की थी।
विज्ञापन
5 of 12
डबल मर्डर
एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ये एक ब्लाइंड केस था जिसमें कोई गवाह मौजूद नहीं था। घटना सनसनीखेज थी और चैलेंज था।
विज्ञापन
6 of 12
मर्डर
- फोटो : amar ujala
हमारी टीम ने कमांड हॉस्पिटल जाकर मृतका के चेहरे को देखा तो चोटों के निशान से ये साफ हो गया कि किसी ने बदला लेने के लिए बेरहमी से हत्या की है।
विज्ञापन
7 of 12
डबल मर्डर
दोनों बहनों ने काफी संघर्ष किया था। छोटी बेटी के हाथ में बाल मिले थे, इन बालों को ऑब्जर्व किया गया तो बाल कुछ लंबे थे तो पहले शक था कि किसी लड़की ने दोनों की हत्या की है।
8 of 12
डबल मर्डर
घर जाकर तहकीकात की तो ये भी साफ हो गया कि मारने वाला परिचित था। इसके बाद लड़कियों की कॉल डिटेल खंगाली गई जिसके बाद पता चला कि एक नंबर पर ज्यादा बात की गई थी। वो नंबर आरती के होने वाले पति का था। इसके बाद एक-दो नंबरों पर कॉल करके पूछताछ की गई तो आरती के एक दोस्त ने बताया कि सौरभ उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था।
9 of 12
डबल मर्डर
एसएसपी ने बताया, सौरभ का घर मृतका के घर के सामने ही है। दोनों साथ में बैंकिंग की तैयारी कर रहे थे और एक-दूसरे के घर आते-जाते भी थे। मृतका ने बीटेक किया था। छोटी बहन 12 वीं की पढ़ाई कर रही थी। दोनों नोट्स भी लेते-देते थे। सौरभ को ये अच्छा नहीं लगता था कि वो किसी और लड़के से बात करे।
10 of 12
मर्डर
- फोटो : amar ujala
सात दिसंबर को आरती अपने दोस्तों के साथ बाहुबली देखने गई। सौरभ का व्यवहार सामान्य नहीं था, वह पजेसिव नेचर का है। उसे पता चला तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। मंगलवार को अपने घर से कैंची और पेंचकस लिया और रिटायर्ड सूबेदार के घर पहुंचा, क्योंकि पड़ोसी होने के चलते उसे पता था कि मां-बाप घर पर नहीं हैं।
11 of 12
मर्डर
- फोटो : amar ujala
उस वक्त आरती नहा रही थी और अंतिमा ने दरवाजा खोला। उसका छोटी बहन से विवाद हुआ उसने गर्दन पर वार किया। छोटी बहन की चीख से बड़ी बहन बाथरूम से बाहर आई और कहा कि उसे छोड़ दो, संघर्ष भी हुआ लेकिन सौरभ ने दोनों का कत्ल कर दिया।
इसके बाद सौरभ ने हाथ धोए फिर घर जाकर कपड़े चेंज किए। इसके बाद जब पुलिस और लोग पहुंचे तो सौरभ भी अपने परिवार के साथ दुख जताने पहुंच गया। इतना ही नहीं हत्यारे को पकड़ने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुआ। एसएसपी ने बताया कि ये ब्लाइंड केस था जिसे टीम ने 24 घंटे के अंदर सॉल्व कर लिया।