फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

विज्ञापन
1 of 14
केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा बुधवार को बुलाई गई हड़ताल का व्यापक असर लखनऊ में देखने को मिला। हर तरफ सन्नाटा पसरा नजर आया और लोग हैरान दिखे।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

2 of 14
कई कर्मचारी संगठनों द्वारा बुलाए गए इस बंद का असर सबसे ज्यादा आवागमन के साधनों पर पड़ा। टैंपों और ऑटो सड़क पर बहुत कम नजर आए तो वहीं बस स्टेशनों पर लोग बसों के इंतजार में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

3 of 14
इस हड़ताल में इंटक, एटक, एचएमएस, सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी सहित सभी केंद्रीय श्रम संगठन हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया है।

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

4 of 14
उधर मंगलवार की देर रात करीब एक बजे तक 80 फीसदी बसें हड़ताल पर चली गईं। केसरबाग और चारबाग में ड्राइवर व कंडक्टरों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। कैसरबाग बस अड्डे पर पुलिस ने नेताओं को खदेड़ा तो ड्राइवर बसें छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

5 of 14
बसों की इस हड़ताल से लखनऊ से जाने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। केसरबाग और चारबाग के बसअड्डों पर यात्री बस के इंतजार में बैठे दिखे।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

6 of 14
कहां की बस कहां से मिलेगी लोगों को यह भी बताने वाले लोग नहीं थे। यात्रियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि यह हड़ताल क्यों हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

7 of 14
कुछ कार्यालयों के बाहर लोगों इस हड़ताल के समर्थन में धरना देते और नारे लगाते भी नजर आए।

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

8 of 14
हड़ताल पर बीएसएनएल कर्मचारी दो फाड़ हो गए हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्पलॉइज यूपी ईस्ट सर्किल ने प्रदर्शन का ऐलान किया है।

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

9 of 14
वहीं भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी बीएसएनएल कर्मियों की भारतीय टेलीकॉम यूनियन ने अपने समर्थक कर्मियों के साथ हड़ताल से पूरी तरह किनारा कसते हुए सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज करने की बात कही है।

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

10 of 14
आपको बता दें कि केंद्रीय श्रम संगठन न्यूनतम वेतन को 15 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही स्थायी व 12 महीने चलने वाले कामों के लिए ठेका प्रथा बंद करने, बोनस व पीएफ की अदायगी पर से सभी बाध्यताएं खत्म करने, ग्रेच्युटी को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन सुविधा बहाल करने की भी मांग हो रही है

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

11 of 14
हड़ताल के कारण केसरबाग बस स्टेशन पर बैठे यात्री।

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

12 of 14
हड़ताल के कारण केसरबाग बस डिपो पर खड़ी बसें।

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

13 of 14
नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी।

विज्ञापन

तस्वीरें: इंतजार करते रहे लोग, 'बंद' ने किया बेहाल

14 of 14
प्रदर्शनकारियों के कारण सिर्फ बसों से जाने वाले यात्रियों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी ट्रैफिक के कारण खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें