गुरुवार को सुबह अलीगंज में सेक्टर जे स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क पर प्लास्टिक के बोरे में उसकी लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। भीतर युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा था। उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। मुंह में कपड़ा ठूंसा था और दोनों हाथ लोहे के तार से धड़ से बंधे थे।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं पता कि निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश किसकी है?
2 of 6
शरीर की खाल कई जगह से उधड़ी थी और निजी अंग क्षतविक्षत थे। मौके पर मौजूद लोगों ने गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर तेजाब या किसी केमिकल से शव जलाने की आशंका जताई है। देर रात तक राजधानी से लापता युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं पता कि निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश किसकी है?
3 of 6
मृतका के दोनों हाथ में कलावा बंधा था और पैरों में चांदी की पायल थी। शव खराब होने के चलते पुलिस को कोई पहचान चिह्न नहीं मिल सका है। चांदी की पायल और प्लास्टिक के बोरे से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस को नहीं पता कि निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश किसकी है?
4 of 6
सीओ ने बताया कि प्लास्टिक के दो बोरों में शव ठूंसा गया था। दोनों बोरे सीमेंट के हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका के सिर पर हरे व काले रंग का दुपट्टा बंधा मिला है, जबकि बोरे के भीतर हलके लाल रंग की छींटदार कुर्ती का टुकड़ा पाया गया है। इन कपड़ों से भी मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं पता कि निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश किसकी है?
5 of 6
केंद्रीय विद्यालय व भारतीय रिजर्व बैंक की स्टाफ कॉलोनी के पास अंधेरा रहता है। जहां शव पड़ा मिला है, वहीं आसपास बस्ती के लोग शौच के लिए आते हैं। शाम होते ही यह इलाका सुनसान हो जाता है।
पुलिस को नहीं पता कि निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश किसकी है?
6 of 6
छानबीन में जुटी अलीगंज पुलिस आसपास ही हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव घर पर ही छिपाकर रखा होगा। दुर्गंध आने पर हत्यारों ने शव को यहां फेंक दिया होगा।