लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज में कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज आने की अफवाह के चलते कुछ लोगों ने मंगलवार रात कब्र खोदने की कोशिश की। इसका विरोध कर रहे लोगों से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ी और कब्रिस्तान का गेट बंद कराकर चौकीदार को चौकसी की हिदायत दी। यही वो कब्र है जिससे आ रही थीं आवाजें (लाल घेरे में)
बालागंज पुलिस चौकी के पीछे खंजर का तकिया स्थित कब्रिस्तान में कुछ दिनों पहले दफनाई युवती की कब्र से आवाज की अफवाह के चलते मंगलवार सुबह से ही लोग जमा होने लगे। कोई कान लगाकर आवाज सुनने की कोशिश कर रहा था तो कोई मोबाइल कब्र पर रखकर आवाज रिकॉर्ड करने के प्रयास में था।
कब्र खोदवाने की मांग को पुलिस के ठुकराने पर कुछ लोगों ने शाम को खुद खोदने का इरादा बना डाला। इलाके में रहने वाले युवती के परिवारीजन भी कब्रिस्तान जा पहुंचे। युवती के पिता ने लोगों से कब्र न खोदने का अनुरोध किया।