लखनऊ के जाने-माने ला-मार्टीनियर स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर 9वीं के छात्र राहुल श्रीधर (15) की मौत हो गई। उसकी डायरी के कुछ अधजले पन्ने मिले हैं। इन पन्नों पर लिखे लड़की के नाम और कुछ सिंबल ने मौत का रहस्य गहरा दिया है।
विज्ञापन
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
2 of 11
राहुल शुक्रवार दोपहर करीब सौ फीट ऊंची कांस्टेंशिया मॉन्यूमेंट से सिर के बल सीधे फर्श पर गिरा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
3 of 11
राहुल की मां अनम्मा ने इसे हादसा बताया है, जबकि स्कूल प्रशासन ने आत्महत्या। छात्र के बैग से पुलिस को एक डायरी व कुछ पर्चियां मिली हैं। एक पर्ची में लड़की का नाम भी लिखा है। गौतमपल्ली पुलिस ने पर्चियां जब्त कर ली हैं।
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
4 of 11
ला मार्टीनियर बॉयज के प्रिंसिपल कार्लाइल मैकफरलैंड ने कहा- छात्र के पास से मिले नोट में आत्महत्या का जिक्र है। इस बीच, राहुल की मां अनम्मा ने गौतमपल्ली पुलिस को बेटे की हादसे में मौत की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
5 of 11
पता चला है कि राहुल स्कूल आने के बाद न असेंबली में गया न क्लास अटेंड की। वह कांस्टेंशिया मॉन्यूमेंट में ही बैठा रहा।
विज्ञापन
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
6 of 11
बैग में मिले कुछ कागजों पर लिखा था ‘गुड बॉय जूलियट’, ‘वेटिंग फॉर यू जूलियट’, ‘लोग मुझे डैनी के नाम से जानते हैं।’ एक दूसरे पेज पर ‘राहुल सुसाइड, बाय, जंपिंग ऑफ ए बिल्डिंग एट टेन थर्टी पीएम’ लिखा हुआ था।
विज्ञापन
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
7 of 11
सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर रहे डॉ. सुरूर अली ने कहा- राहुल के सिर में काफी चोट थी। लगातार खून बह रहा था। वह सांस भी नहीं ले पा रहा था। हम ठीक से इलाज शुरू भी नहीं कर पाए थे कि यहां पहुंचने के सात मिनट में ही उसने दम तोड़ दिया।
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
8 of 11
राहुल के बैग से कुछ दवाइयां और माचिस भी मिली है। राहुल को जानने वाले उसकी मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे।
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
9 of 11
स्कूल की छत पर कुर्सी रखी मिली है। स्कूल के स्टाफ ने बताया कि राहुल के गिरने की खबर मिलते ही हम उसे तुरंत डॉक्टरों के पास ले गए थे।
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
10 of 11
दीवार पर राहुल ने अपना नाम लिखा था और डायरी के पन्ने पर वेटिंग फॉर यू जूलियट लिखा था। स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि यह तय है कि राहुल ने सुसाइड किया है। उसकी डायरी, कागजों और स्कूल की दीवार पर जो लिखा है उससे वजह पता चलेगी।
क्या सुसाइड के पीछे कोई 'जूलियट' है? तस्वीरें यही कहती हैं
11 of 11
‘उठो बेटा। घर चलो। तुम्हारे लिए बहुत सारी डिश बनाई हैं। राहुल उठो.....’ सिविल अस्पताल में लाडले बेटे का खून से लथपथ शव देखकर अनम्मा सुध-बुध खो बैठीं। अनम्मा एसजीपीजीआई में स्टाफ नर्स हैं जबकि राहुल के पिता वी. श्रीधर वहां के नेफ्रोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं।