आखिर क्यों मोदी-योगी की तस्वीरें लेकर निकलीं मुस्लिम महिलाएं
Mon, 27 Mar 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- सीएम आदित्यनाथ का पोस्टर लेकर प्रदर्शन को निकलीं।
उन्होंने लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय तक मार्च किया।
दरअसल वो पूर्व सरकार के मंत्री आजम खां द्वारा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद में नियुक्त किए गए रजिस्ट्रार मो. तारिक को हटाने की मांग कर रहीं थीं।
इस दौरान वो यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए थीं।
उन्होंने मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में युवा बच्चे व महिलाएं शामिल हुए थे।