ईद का त्यौहार देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई जिसमें अमन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लखनऊ की ईदगाह पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पहुंच कर प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी वहां पर मौजूद रहीं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ईद की नमाज में बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हुए।