अयोध्या का नाम सुनते ही मंदिर मस्जिद विवाद सबसे पहले याद आता है, लेकिन होली के मौके पर वहां का नजारा बदला हुआ दिखा। अयोध्या में सौहार्द की होली खेली गई। गुलाल के रंग ने आपसी भेद भाव पर अपना ही रंग चढ़ा दिया।
बुधवार को होली के पहले दिन मंदिर मस्जिद के पक्षकार सब कुछ भूलकर रंगो में सराबोर दिखे। उन्होंने गले मिलकर एक नई मिसाल पेश की। इस दौरान बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी व समाजसेवी बबलू खान ने राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, राम मंदिर के पक्षकार धर्मदास व राम मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे महंत परमहंस समेत कई साधु संतों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
2 of 5
अयोध्या में खेली गई खास होली
- फोटो : amar ujala
होली के दौरान दोनों पक्षों ने साथ मिलकर गाने भी गाए।
विज्ञापन
3 of 5
अयोध्या में खेली गई खास होली
- फोटो : amar ujala
दोनों पक्षों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दीं।
4 of 5
अयोध्या में खेली गई खास होली
- फोटो : amar ujala
होली खेलने के साथ ही दोनों पक्षों ने खूब मौज मस्ती भी की।