फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में बच्चों का अन्नप्रासन करवाता है ये मुस्लिम परिवार, मिसाल है अनोखी प्रथा

Mon, 27 Feb 2017 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, नैमिषारण्य (सीतापुर)
विज्ञापन
1 of 4
अन्न प्रासन संस्कार - फोटो : amar ujala
धर्म के नाम पर आज जहां हिंदू व मुस्लिम को बांटा जा रहा है। वहीं एक मुस्लिम परिवार ने आस्था की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखकर सभी का सिर अदब से झुक जाए। खैराबाद के मोहम्मद आजाद हिंदू व मुस्लिम एकता की एक मिसाल बन चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अन्न प्रासन संस्कार - फोटो : amar ujala
खैराबाद निवासी मोहम्मद आजाद, पत्नी यासमीन बानो के साथ बुधवार को पुत्र को लेकर मां ललिता देवी मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। जिसके बाद पुरोहितों से पूजन कराते हुए अपने बच्चे का अन्न प्रासन संस्कार कराया।
विज्ञापन

3 of 4
अन्न प्रासन संस्कार - फोटो : amar ujala
मुस्लिम दंपती को पूजन करते देख लोग भी थोड़ा असहज दिखे। लोगों ने पूछा तो आजाद ने बताया कि मेरे पूर्वजों की परंपरा है। मेरे पिता मोहम्मद खलील अहमद ने भी मेरा अन्नप्रासन इसी मंदिर में आकर कराया था।
विज्ञापन

4 of 4
अन्न प्रासन संस्कार - फोटो : amar ujala
मैं अपने पिता व पूर्वजों के बताए रास्ते पर चल रहा हूं। इसलिए मैंने भी अपने बेटे का अन्नप्रासन यहीं कराने का निर्णय लिया। इस दरबार में आकर मैं व मेरा परिवार बेहद प्रसन्न है। मुस्लिम परिवार के अन्न प्रासन संस्कार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें