फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 10
कानपुर के गुजैनी जे-ब्लाक में घर में अकेली संध्या (30) को दीवार से सिर भिड़ा-भिड़ा कर बेदम करने के बाद गर्दन में कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। उस वक्त महिला का पुरोहित पति काम से गया था और दोनों बच्चे पड़ोसियों के यहां खेल रहे थे।
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

2 of 10
बच्चे जब घर लौटे तो मां का खून से सना शव देखकर चीख उठे,तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। फिर पति को सूचना दी गई। इसके बाद गोविंदनगर पुलिस के अलावा एसपी पश्चिम राजेश एस मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

3 of 10
रसोई के बगल में स्थित कमरे में रखी अलमारी तो बंद थी लेकिन उसका लॉकर टूटा हुआ था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे 40 हजार रुपये गायब हैं। एसपी पश्चिम का कहना है कि मामला फिलहाल लूट का नहीं लग रहा है,क्योंकि महिला के शरीर पर जेवर सलामत हैं।

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

4 of 10
पुलिस के मुताबिक,गुजैनी जे ब्लाक निवासी शिव प्रकाश तिवारी पुरोहित हैं और शास्त्री नगर में उनका प्रतिष्ठान है। गुरुवार को भी अपने प्रतिष्ठान पर गए हुए थे। घर में पत्नी संध्या (30), बेटा अभय (5) और विभू (3) थे। गुरुवार देर शाम बच्चे बाहर खेलने गए थे।
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

5 of 10
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे अभय खेलने के बाद घर गया तो अंदर मां का शव देखा। उसने बाहर आकर पड़ोसियों को बताया। शव घर की रसोई में फ्रिज के पास पड़ा मिला। चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और गर्दन पर कैंची का वार किया गया था।
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

6 of 10
शव के पास ही खून से सनी कैंची भी पड़ी थी। किचन की दीवारों पर खून के धब्बे थे,जिससे स्पष्ट हो रहा था कि मौत से पहले संध्या ने हत्यारे से संघर्ष किया और हत्यारों ने संध्या का सिर दीवार से टकराया।
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

7 of 10
पति शिव प्रकाश ने पुलिस से लूट की आशंका जताई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है,क्योंकि भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में शाम के वक्त लूट को अंजाम देकर फरार होना आसान बात नहीं है।

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

8 of 10
एसपी पश्चिम का कहना है कि पुलिस कुछ बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस को संध्या का मोबाइल मिला है। उसकी काल डिटेल से भी कत्ल का राज खोलने में मदद मिलेगी।

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

9 of 10
गुजैनी जे-ब्लाक में संध्या के घर रसोई में फ्रिज और दीवारों पर लगे खून के धब्बे बयां कर रहे थे कि मौत से पहले संध्या ने खूब संघर्ष किया। उसकी कातिल से जमकर हाथापाई हुई है। फिर घर में रखी कपड़ा काटने वाली कैंची से उसकी गर्दन पर वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया गया।
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की कैंची घोंपकर हत्या,तस्वीरें...

10 of 10
पांच साल के मासूम अभय ने एसपी को बताया कि देर शाम जब वह घर वापस आ रहा था तो उसने घर से निकलते हुए किसी अंकल को देखा था। वह काले रंग के अंकल थे। पुलिस का कहना है कि अभय से एकांत में बात करने पर कातिल का कोई सुराग हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें