फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पड़ोसी से इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 11 Apr 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
रामदेव वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ में सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर शिक्षक बने रामदेव वर्मा (48) और उसके पड़ोसी हनोमान के बीच मामूली विवाद को लेकर सोमवार रात जमकर मारपीट हुई। धारदार हथियार से हमले में रामदेव की मौत हो गई जबकि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

2 of 9
बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने के साथ ही दूसरे पक्ष की तरफ से भी एफआईआर लिख ली, जिस पर मृतक के परिवारीजन भड़क गए। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर गांव पहुंचे और सड़क जाम कर दी। 
विज्ञापन

3 of 9
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन खत्म कराया। इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल का कहना है कि मृतक के भाई रामसमुझ की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने भी मृतक के बेटे सहित अन्य लोगों पर एफआईआर की है। हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर हनोमान, धीर सिंह, मनीष व नन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

4 of 9
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
रामदेव के परिवार में पत्नी कमला देवी के अलावा बेटे अभिजीत (13) व अभिषेक (10) हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस्तिया गांव निवासी रामदेव वर्मा सेना में हवलदार थे। सितंबर 2016 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद वह शिक्षक बन गए और वर्तमान में अमेठी जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर मवइया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

5 of 9
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
सोमवार देर शाम वह स्कूल से लौटे तो परिवारीजनों ने बताया कि खेत में जानवर घुसने से फसल खराब हो गई है। रात करीब दस बजे वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी हनोमान नजर आ गया। रामदेव ने उसके जानवर खेत में घुसने की बात कहते हुए नाराजगी जताई जिस पर वह भड़ककर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

6 of 9
मारपीट के दौरान भतीजे को भी लगी चोट - फोटो : amar ujala
इस बीच हनोमान की पत्नी राजकुमारी, बेटा मनीष, भाई रामसजीवन और धीर सिंह, भतीजे बबलू व नन्हे सहित अन्य लोग वहां आ गए और लाठी-डंडे व फरसे से रामदेव पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी के वार से रामदेव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर भतीजा कुलदीप उन्हें बचाने दौड़ा तो उसकी भी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन

7 of 9
रामदेव वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
परिवारीजन गंभीर रूप से घायल रामदेव और कुलदीप को सीएचसी ले गए। उपचार के दौरान रामदेव की मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंची। मारपीट में दूसरे पक्ष से भी कई लोगों को चोटें आई हैं। हनोमान के भाई रमाशंकर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8 of 9
भतीजे को भी लगी थी चोट - फोटो : amar ujala
मंगलवार को मृतक के भाई रामसमुझ ने हनोमान, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटे मनीष, भाई रामसजीवन, रमाशंकर व धीर सिंह और भतीजे बबलू और नन्हा के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने हत्या की जगह न सिर्फ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया बल्कि आरोपी हनोमान की तरफ से भी मृतक के भतीजे व अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर कर ली। 
विज्ञापन

9 of 9
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
 इस पर गुस्साए मृतक के परिवारीजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सुलतानपुर रोड पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें