फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

विज्ञापन
1 of 9
होलिका दहन की रात जिस वक्त सभी लोग पूजा अर्चना में लगे थे, उसी समय जयराम नगर इलाके में रिटायर्ड महिला दारोगा एवं उसके भाई-भाभी ने मिलकर छात्रा की बलि चढ़ा दी।
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

2 of 9
रातभर शव फ्रीज में छुपाने के बाद तड़के बोरे में भरकर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव मिलते ही होली का जश्न बवाल में बदल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंक दिया।
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

3 of 9
पुलिस ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने पथराव के बाद महिला कांस्टेबल को पीट दिया। पथराव में दमकल वाहन व पुलिस की कई गाड़ियां टूट गईं।

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

4 of 9
भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस एवं रबर के गोले बरसाए तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। पुलिस ने रिटायर्ड महिला दारोगा और उसके भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

5 of 9
जयराम नगर मोहल्ला निवासी बृजेश सिंह की पुत्री पलक (नौ) उर्फ इशिका चार मार्च की शाम घर के सामने से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार सुबह बृजेश के घर के पीछे लगे टावर के पास बोरे में शव होने की जानकारी मिली तो गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

6 of 9
पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बच्ची के शरीर पर पांच जगह जलाने के निशान मिले। सिंदूर से टीका आदि भी किया गया था। उसकी हत्या किसी भारी चीज से सिर पर प्रहार कर किया जाना पाया गया।
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

7 of 9
पूछताछ के दौरान चक्की संचालक कल्लू ने बोरे में नाम और नंबर दर्ज होने की वजह से पहचान लिया। बोरा बृजेश के पड़ोसी संदीप श्रीवास्तव का निकला। पुलिस ने संदीप के घर पर छापा मारा।

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

8 of 9
घटना की सूचना पर डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। आरोपियों से पूछताछ की है। चौकी इंचार्ज छविनाथ सिंह को लाइन हाजिर और बीट आरक्षी सरोज यादव को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

होली पर लड़की की बलि, बोरे में मिला शव

9 of 9
मृत छात्रा के दादा रामभरोसे ने आरोप लगाया कि संदीप को सफेद दाग है। वह पहले भी तंत्र-मंत्र कराता रहा है। इसी चक्कर में उसने अपनी रिटायर्ड दारोगा बहन एवं पत्नी के साथ मिलकर उनकी पौत्री की बलि चढ़ा दी। उधर एसपी सालिगराम वर्मा का कहना है कि आरोपी ने कड़ी पूछताछ के बाद बलि देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें