बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की सनसनीखेज तरीके से हत्या ने खाकी के इकबाल पर तो सवाल उठाए ही हैं, वारदात के वक्त खामोश होकर सब देखने वाली आम जनता को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। मालूम हो गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर बीबीडी के बीटेक छात्र प्रशांत सिंह (24) की फिल्मी अंदाज में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका जूनियर छात्रों से गुटबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में एक आरोपी को आज यानी शुक्रवार को बीबीडी के छात्र अमन बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह का बेटा है। आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। वहीं मुख्य आरोपी अर्पण उर्फ टाइगर फरार है।
विज्ञापन
2 of 9
बुधवार रात बाराबंकी के रेस्टोरेंट में प्रशांत के दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी जूनियरों से मारपीट हुई थी। गुरुवार दोपहर वह अलकनंदा अपार्टमेंट में मुंहबोली बहन से मिलने गया, जहां 12-14 हमलावर पहले से इंतजार कर रहे थे। उसके कार से पहुंचते ही युवकों ने ड्राइविंग सीट की तरफ के शीशे तोड़कर प्रशांत के सीने पर चाकू घोंप दिया था। वह अपार्टमेंट की तरफ भागा और सीढ़ियों पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशांत के दोस्त आलोक की तहरीर पर अर्पण शुक्ल समेत पांच पर मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रशांत मूलत: वाराणसी के बाबतपुर गंगापुर का रहने वाला था और बीबीडी से इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह यहां गोमतीनगर के विजयखंड में किराये के कमरे में जौनपुर के आलोक यादव, लखीमपुर खीरी के सभय मिश्रा और मऊ के विकास सिंह के साथ रहता था। गुरुवार को आलोक का जन्मदिन था। बुधवार रात 12 बजे सभी बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट गए थे। आलोक, सभय का कहना है कि वहां बीबीडी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अर्पण शुक्ल उर्फ टाइगर व प्रशांत में मारपीट हुई थी।
4 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
इसके बाद गुरुवार दोपहर साढे़ तीन बजे प्रशांत इनोवा से अलकनंदा अपार्टमेंट में रहने वाली बीबीडी की सीनियर छात्रा व मुंहबोली बहन से मिलने पहुंचा। सिक्योरिटी सुपरवाइजर दुर्गेश शुक्ला का कहना है कि छात्र के पहुंचने से कुछ मिनट पहले 12-15 लड़के वहां आ गए। प्रशांत जैसे ही अपार्टमेंट पहुंचा, गेट के आसपास घूम रहे लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने शीशे तोड़कर कार की अगली सीट पर बैठे प्रशांत से मारपीट शुरू कर दी। चालक साजिद ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। एक ने प्रशांत के सीने पर चाकू मार दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
5 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
यही है-यही है’ कहकर किया प्रशांत पर हमला
कार चालक साजिद ने बताया कि लड़कों ने ‘यही है-यही है’ कहकर प्रशांत पर हमला किया था। चाकू से वार करने के बाद हमलावर ‘चलो निकलो, काम हो गया’ कहकर भाग गए। साजिद के बयान से पुलिस यह आशंका जता रही है कि हमलावरों में एक ऐसा था जो प्रशांत को पहचानता था, जबकि बाकी लोग दूसरे थे। पुलिस ने बताया कि साजिद किराये पर कार चलाता है। आलोक अक्सर उससे गाड़ी मंगाता था। बुधवार रात भी उसी की कार से सारे दोस्त पार्टी मनाने गए थे। रात को आलोक ने साजिद को किराया नहीं दिया था। बृहस्पतिवार को उसने भाड़े के लिए फोन किया तो आलोक ने घर बुला लिया। साजिद वहां पहुंचा तो आलोक ने प्रशांत को अलकनंदा अपार्टमेंट तक छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
6 of 9
अलकनंदा अर्पाटमेंट में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त खामोश होकर सब देखने वाली आम जनता को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हत्याकांड में जिस दुस्साहसिक तरीके से मारपीट, अराजकता होती रही और आसपास से गुजरने वाले मुंह मोड़कर नजर आ रहे हैं, वह चिंता का विषय है। फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की बातचीत से साफ है कि हमलावर करीब आधे घंटे से अपार्टमेंट के गेट के आस-पास खड़े होकर प्रशांत का इंतजार कर रहे थे। उसके आते ही उन्होंने मारपीट शुरू की और मात्र 38 सेकेंड में वारदात कर भाग निकले। इस दौरान सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
7 of 9
अलकनंदा अर्पाटमेंट में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
तू’और ‘भाई’ कहने पर हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि प्रशांत और अर्पण के बीच ‘तू’ और ‘भाई’ कहने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच लंबे समय से जूनियर-सीनियर के इगो और वर्चस्व का झगड़ा चल रहा था। पार्टी में यह झगड़ा खुलकर सामने आ गया। पार्टी में मौजूद लोगों का कहना है कि अर्पण पहले प्रशांत को भइया कहता था। पार्टी में उसने भाई कहा तो प्रशांत की त्योरी चढ़ गईं। उसने भइया से भाई कहने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो अर्पण ने उसे तू कहकर संबोधित किया। इससे प्रशांत और भड़क उठा और अर्पण के साथ मारपीट शुरू कर दी।
8 of 9
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रशांत ने विरोधी के सिर पर फोड़ दिया था गिलास: बुधवार रात बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े में प्रशांत ने विरोधी के सिर पर गिलास फोड़ दिया था। बकौल आलोक, रात को ही अर्पण शुक्ल ने सबके सामने प्रशांत से बदला लेने की धमकी दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुबह भी प्रशांत व उसके साथियों तथा अर्पण में कुछ तनातनी हुई थी। आलोक व उसके साथी पंचायत करके मामला सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि अर्पण बदला लेने पर अड़ा था।
हे भगवान यह क्या अनर्थ हो गया...
प्रशांत के पिता प्रदीप सिंह एडवोकेट हैं। पुलिस ने बताया कि वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके अलावा परिवार में बहने हैं। जैसे ही परिवारीजनों को प्रशांत की मौत का पता चला सब सन्न रह गए। मां ममता सिंह बार-बार यही कह रहीं थी कि सुबह ही तो बातचीत हुई थी...। हे भगवान, यह क्या अनर्थ हो गया...। हमें कोई हमारे लाल से मिलवा दे...। पिता प्रदीप कुमार सिंह परिजनों के साथ देर शाम लखनऊ को रवाना हो गए।