फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्वीरें...

Sat, 14 Nov 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
राजधानी लखनऊ बीकेटी के गाजीपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात हिस्ट्रीशीटर माधव लाल लोधी (50) की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह पत्नी कमला उसे जगाने पहुंची तो बिस्तर पर खून से सना शव पड़ा देख चीख निकल गई।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

2 of 9
एएसपी ग्रामीण मनोज सोनकर, सीओ बीकेटी जेके सिंह सहित डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। माधव के बेटे संजय की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कमरे में शराब की बोतल, सिगरेट और कई गिलास मिले हैं।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

3 of 9
सीओ जेके सिंह ने बताया कि माधव की गर्दन कटी हुई थी जबकि शरीर को कई जगह चाकू या अन्य किसी नुकीले हथियार से गोदा गया था। उन्होंने जुआ और शराब के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए गांव के ही सात लोगों को उठाया गया है।

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

4 of 9
माधव घर पर पत्नी के साथ अकेला रहता था। उसके खिलाफ बीकेटी, इटौंजा, तालकटोरा सहित राजधानी व आसपास के जिलों में हत्यायुक्त डकैती, डकैती और लूट जैसी गंभीर धाराओं के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका इकलौता बेटा संजय अपनी पत्नी सुनीता, बेटे सचिन और ऋतिक व बेटी राखी के साथ पास ही स्थित दूसरे घर में रहता है। (पूछताछ करती पुलिस।)
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

5 of 9
सोते वक्त मारा या बिस्तर पर लिटाकर मारा
शव बिस्तर पर पड़ा देखकर ऐसा लग रहा था कि माधव की हत्या सोते वक्त की गई है। हालांकि, सीओ का कहना है कि रात को माधव और उसके साथी शराब पीकर जुआ खेल रहे होंगे। इसी दौरान लेन-देन को लेकर झगड़ा होने पर किसी ने चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया होगा। सबसे पहले गले पर चाकू मारा जिससे माधव बिस्तर पर ही गिर गया। इसके बाद ताबड़तोड़ वार कर दिए। शराब के नशे में होने के चलते वह संभल नहीं सका।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

6 of 9
बचने का कोई मौका नहीं देना चाहता था हत्यारा
हत्यारा माधव को बचने का कोई मौका नहीं देना चाहता था। हत्यारे ने उसके सिर, गर्दन, पेट, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। सीओ का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई? उससे स्पष्ट है कि हमलावर हत्या के इरादे से ही आया होगा या फिर वह माधव से इतना डरता था कि हमले के बाद उसे जान से मारकर ही दम लिया। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनसे माधव का झगड़ा चल रहा था। (मृतक के परिजन।)
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

7 of 9
खाना खाने को लेकर पत्नी से हुआ था झगड़ा
माधव का बृहस्पतिवार रात खाना खाने को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह बिना खाना खाए ही कमरे में पड़े तखत पर सो गया। कमला पास ही बरामदे में सो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कमला घर का कामकाज निपटाने के बाद माधव को जगाने पहुंची तब उसकी हत्या की जानकारी मिली। सीओ का कहना था कि पति की दहशत के चलते कमला उसे जगाने की कोशिश नहीं करती। शुक्रवार को जब माधव खुद नहीं उठा तब वह उसे जगाने पहुंची थी।

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

8 of 9
खुला था कमरे का दरवाजा, करीबियों पर शक
सीओ ने बताया कि माधव के कमरे में दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा घर के भीतर जाता है जबकि दूसरा गांव की तरफ खुलता है। गांव वाला दरवाजा खुला पड़ा था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात माधव के मित्र या परिचित घर आए। यहां सबने मिलकर शराब पी और जुआ खेलने लगे। इसी दौरान किसी बात पर झगड़ा हुआ और माधव पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या, तस्‍वीरें...

9 of 9
रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद और अवैध संबंधों पर भी छानबीन
माधव की हत्या के पीछे पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि, आपसी रंजिश, प्रॉपर्टी विवाद और अवैध संबंधों सहित अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है। सीओ ने बताया कि माधव के पास एक बीघा जमीन है लेकिन इसे लेकर कोई विवाद नहीं है। रंजिश और अवैध संबंधों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें