गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत के विरोध में शुक्रवार को रालोद ने गांधी प्रतिमा के नजदीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से मासूमों सहित 70 लोगों की मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही व भ्रष्टाचार का नतीजा है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कठघरे में खड़ा करते हुए मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के जज से कराने और दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारीजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी देने की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो पाए।