फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ में हत्या की वारदात को अंजाम देकर नेपाल भाग रहे दो आरोपियों की बहराइच के कैसरबाग इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

2 of 9
बहराइच के कैसरगंज इलाके के भट्ठापुरवा के पास अनियंत्रित बुलेट की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकसवारों की मौत हो गई। बहराइच पुलिस ने इनकी शिनाख्त लखनऊ के शादाब और हिमांशु दीक्षित के रूप में की है। ये दोनों शुक्रवार को लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक हत्याकांड को अंजाम देकर भागे थे।
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

3 of 9
राजाजीपुरम के सेक्टर-11 में शुक्रवार को लेनदेन के विवाद में ठेकेदार अनुज पांडेय की हत्या कर दी गई। इस मामले में अनुज के साथी हिमांशु दीक्षित, शादाब और विकास मिश्रा का नाम हत्यारोपियों के रूप में सामने आया था।

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

4 of 9
मृतक के पिता हरिशंकर के मुताबिक अनुज बृहस्पतिवार को बैडमिंटन अकादमी में एक समारोह में गया था, जहां से देररात लौटा था। रात 2:30 से तीन बजे के बीच सेक्टर-12 निवासी हिमांशु दीक्षित ने दस्तक दी।
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

5 of 9
उन्होंने दरवाजा खोला तो हिमांशु के साथ तीन लोग नजर आए। मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। अनुज के सो जाने के बाद उन्होंने तीनों को लौटा दिया। अनुज निर्माण निगम में ठेकेदारी करता था। देहरादून में निर्माण कार्य में हिमांशु व कुछ अन्य लोगों की साझेदारी थी।
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

6 of 9
अनुज पर हिमांशु के पांच लाख रुपये थे। कुछ दिनों पहले उसने चार लाख रुपये हिमांशु को दिए। यह बात शादाब से छिपाए हिमांशु पांच लाख रुपये बकाया बता रहा था।
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

7 of 9
तगादे पर अनुज ने शादाब के सामने कह दिया कि वह चार लाख रुपये दे चुका है। इससे हिमांशु बौखलाया था। उसने विकास के माध्यम से अनुज को घर से बाहर बुलाया और वारदात अंजाम दे दी।

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

8 of 9
हत्या के बाद विकास मिश्रा को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया था वहीं हिमांशु और शादाब एक राहगीर हर्षित भटनागर की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसकी बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

दोस्त की जान लेकर भाग रहे थे हत्यारे, रास्ते में मिली मौत

9 of 9
जानकारी के मुताबिक हिमांशु और शादाब श‌न‌िवार को नेपाल भागने की फ‌िराक में थे तभी कैसरबाग इलाके में एक्सीडेंट में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें