फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जीवाले की बेटी ने विदेश में मचाई धूम, कर रही है यूपी का नाम रोशन

Fri, 01 Jun 2018 03:58 PM IST
अनुराग बाजपेई,अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मुमताज - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के तोपखाने में सब्जी की दुकान लगाने वाले हफीज खान ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बिटिया देश के लिए हॉकी खेलकर उनका नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

2 of 7
मुमताज - फोटो : अमर उजाला
यहां बात हो रही है 15 साल की मुमताज खान की, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलताएं हासिल कर रही हैं। हाल ही में नीदरलैंड दौर में उन्हें भारतीय अंडर-16 हॉकी टीम की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
मुमताज - फोटो : amar ujala
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में महज दो साल खेलकर भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाने वाली मुमताज आज दिल्ली की नेशनल हॉकी अकादमी की प्रशिक्षु बन चुकी हैं। हॉकी इंडिया की स्कीम के तहत इस अकादमी में देश के लिए भविष्य के खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं और यहां अंतरराष्ट्रीय एवं देसी कोच युवाओं को सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग देते हैं। 

4 of 7
मुमताज - फोटो : amar ujala
बाबू स्टेडियम में मुमताज को हॉकी की शुरुआती बारीकियां सिखाने वाली कोच नीलम सिद्दीकी बताती हैं कि दो साल में देश के लिए खेलना छोटी बात नहीं है। अगर मुमताज इसी रफ्तार से खेलती रही तो दो-तीन साल में सीनियर टीम में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
मुमताज - फोटो : amar ujala
बहुत कम वक्त में वह साथी खिलाड़ियों से काफी आगे निकल चुकी है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में चयनित होने के बाद मुमताज से तेजी से हॉकी सीखी।
विज्ञापन

6 of 7
मुमताज - फोटो : amar ujala
शुरुआत से ही वह देश के लिए खेलना चाहती थी। राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद वह कभी संतुष्ट नहीं होती थी और हमेशा और अच्छा करने को तत्पर रहती। मुझे पूरा विश्वास है कि मुमताज जरूर ओलंपिक में लखनऊ और यूपी का नाम रोशन करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुमताज - फोटो : amar ujala
‘नीदरलैंड में खेलने का अनुभव शानदार रहा। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल करना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। हर खिलाड़ी की तरह मेरा सपना भी देश के लिए ओलंपिक खेलकर पदक जीतना है।’ - मुमताज खान 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें