फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के साथ आए मुलायम, शिवपाल रहे दूर, कहा- परिवार में कोई झगड़ा नहीं

Fri, 13 Oct 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को लंबे समय बाद मुलायम सिंह और अखिलेश यादव एक साथ नजर आए लेकिन शिवपाल सिंह यादव दूर ही रहे। लोहिया पार्क में अखिलेश ने पिता के पैर छुए तो मुलायम सिंह ने उन्हें आशीर्वाद दिया। मुलायम ने कहा कि परिवार में कोई मतभेद नहीं है, सब एक हैं।
विज्ञापन

2 of 4
समाजवाद के शिखर पुरुष, महान दार्शनिक और विचारक, डॉ. राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क में उन्हें याद करने के लिए मुलायम और अखिलेश दोनों ही पहुंचे। मुलायम पहले पहुंच गए थे। उन्होंने डॉ. लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि अखिलेश यादव पहुंचने वाले हैं तो मुलायम सिंह रुक गए। अखिलेश ने पहुंचते ही उनके पैर छुए तो मुलायम ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

3 of 4
पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा, अखिलेश के साथ पहले भी मेरा आशीर्वाद था और अब भी है। परिवार में कोई विवाद नहीं है, परिवार एक है और हमेशा एक रहेगा। अखिलेश ने कहा कि झगड़ा विचारों का होता है। यह हर घर में है, मैं भी इससे अछूता नहीं हूं। इससे पहले मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव के साथ लोहिया ट्रस्ट में डॉ. लोहिया को याद किया।
विज्ञापन

4 of 4
शिवपाल उनके साथ लोहिया पार्क नहीं गए। वह लोहिया ट्रस्ट में ही रुककर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। संभावना थी कि लोहिया की पुण्यतिथि पर मुलायम, अखिलेश व शिवपाल एक साथ नजर आएंगे। हालांकि मुलायम व अखिलेश एक मंच पर रहे लेकिन शिवपाल ने इससे दूरी बनाकर रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें