फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अपराधी पैदा कर रही है... एनकाउंटर पर मुलायम के इस बयान ने जनता के बीच उन्हें हीरो बना दिया था

Mon, 10 Oct 2022 04:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
कल जब लालजी पाठक का लड़का बड़ा होगा और उसे जानकारी होगी कि उसका पिता उसके मुंडन का सामान लेने शहर गया था। वापस आते समय पुलिस ने उसके पिता की एनकाउंटर कर हत्या कर दी तब वह लड़का कलम उठाएगा या बंदूक उठाने पर मजबूर होगा। पुलिस अपराधी पैदा करती है।

यह बयान साल 1982 में लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए महसी में दिया था। मुलायम के इस बयान के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी। उस समय काफी संख्या में लोग लोकदल में शामिल हुए थे।

साल 1982 में कैसरगंज के छेदन खां व महसी के लालजी पाठक का पुलिस ने एनकांउटर कर दिया था। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव बहराइच पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
समाजवादी चिंतक डॉ. राधेश्याम वर्मा बताते है कि कैसरगंज में छेदन खां के परिजनों से मुलायम सिंह यादव ने मुलाकात की थी लेकिन जब वह महसी के लिए रवाना हुए तो उनको महसी बाजार में ही रोक दिया गया। उसके बाद वह वहीं पर एकत्र हुई सभा को संबोधित करने लगे थे। वह बताते हैं कि पुलिस की कार्यशैली से मुलायम सिंह यादव इस कदर नाराज थे कि उन्होंने पुलिस को मानवता सीखने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social Media
मुलायम ने कहा था कि पुलिस जिस तरह से लोगों को परेशान कर रही है और दो लोगों की हत्या कर एकाउंटर का नाम देकर वाहवाही लूट रही है। पुलिस का यह कार्य अपराधियों को पैदा करेगा। मुलायम सभा को संबोधित करने के बाद वापस गोंडा चले गये थे।

4 of 5
- फोटो : Social Media
समाजवादी चिंतक बताते हैं कि मुलायम सिंह का यह बयान लोगों के जेहन में बैठ गया। जिससे मुलायम सिंह यादव लोकप्रिय हो गए और लोकदल में जिले के कई हजार लोगों ने लोकदल पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह भारतीय राजनीति के उन नेताओं में थे जिन्हें हर दल के नेता से सम्मान मिला। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा रक्षामंत्री के पद पर भी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें