फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले- सब कुछ अखिलेश को दे दिया, फिर भी नहीं मान रहे वो

Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया तो माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन

2 of 10
मुलायम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई। गरीबी में घर छोड़ दिया। इन लोगों ने तकलीफें नहीं देखी। हम कभी भी पार्टी नहीं टूटने देंगे और पार्टी सिंबल हमारा ही रहेगा।
विज्ञापन

3 of 10
मुलायम ने कहा कि मेरे पास जो कुछ था सब कुछ मैंने अखिलेश को सौंप दिया। बिना किसी की सलाह के मैंने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। वो मेरी बात नहीं सुन रहे हैं।

4 of 10
मुलायम ने यादव सिंह मामले का जिक्र करते हुए कहा कि रामगोपाल अपने बेटे-बहू को बचाने के लिए पार्टी तोड़ रहे हैं। वो भाजपा अध्यक्ष से कई बार मिल चुके हैं। अगर वो मुझसे कहते तो मैं उन्हें बचा लेता।
विज्ञापन

5 of 10
मुलायम ने कहा, रामगोपाल ने अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी बना ली है और चुनाव आयोग से मोटर साइकिल चुनाव चिह्न मांग रहे हैं। अलग पार्टी बनाई है तो जो करना हो करो। उन्होंने साफ किया कि वे न तो पार्टी का नाम बदलेंगे और न ही सिम्बल।
विज्ञापन

6 of 10
मुलायम ने ‌शिवपाल की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इमरजेंसी के दौरान जेल में था। शिवपाल मुझसे मिलने आते थे। वो रात भर घूम-घूम कर कार्यकर्ताओं से मिलते थे, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुलायम के समर्थन में नारे लगवाए।

8 of 10
इस मौके पर मुलायम ने कार्यकर्ताओं से साथ देने का भी वादा कराया। मुलायम ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं से पूछा, बताओ आप लोग मेरे साथ हो या नहीं।

9 of 10
मुलायम ने इस पर कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में साथ निभाने का वादा किया। कहा, कार्यकर्ताओं व जनता पर मुझे पूरा भरोसा है। उम्मीद है वे साथ रहेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
मुलायम ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर पार्टी को टूटने नहीं देंगे और पार्टी सिंबल भी हमारे ही पास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें