यमुना एक्सप्रेस-वे 165 किलोमीटर लंबा है लेकिन इसे तैयार होने में पांच साल का वक्त लग गया था। वहीं 302 किमी लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे
सिर्फ 23 महीने में बनकर तैयार हो गया। इसका बहुत बड़ा क्रेडिट सपा मुखिया मुलायम सिंह को भी जाता है। देखें ये किस्सा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
दरअसल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास का समय लेने जब यूपीडा के अफसर पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि कितने समय में इसे बना दोगे।
विज्ञापन
3 of 5
मुलायम सिंह
- फोटो : amar ujala
अफसरों ने जब कहा चार साल तो उन्होंने शिलान्यास करने से इंकार कर दिया। सीएम अखिलेश यादव ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि नेता जी ने कहा कि मैं शिलान्यास नहीं, उद्घाटन करता हूं। समय और कम करो। इस पर अफसरों ने तीन साल कहा। उन्होंने समय और कम करने के लिए कहा।
4 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
आखिर में 24 माह में एक्सप्रेस-वे बनाने पर अफसर राजी हो गए। एक माह पहले ही इसे तैयार कर दिया।